एक्सप्लोरर

IPL 2023: स्टीव स्मिथ ने की आईपीएल 2023 में एंट्री, वीडियो शेयर कर खुद दी जानकारी

IPL 2023: भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में कार्यवाहक कप्तान रहे स्टीव स्मिथ आईपीएल 2023 में वापसी करने जा रहे हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद वीडियो शेयर कर दी है.

Steve Smith On IPL 2023: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज जिताने वाले कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने आईपीएल 2023 को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि वह आईपीएल 2023 में वापसी करने जा रहे हैं. उनकी इस बात पर क्रिकेट फैंस को भी भरोसा नहीं हो रहा है. क्योंकि आईपीएल 2021 के बाद से स्मिथ इस टूर्नामेंट में नहीं खेले हैं. आईपीएल 2022 के ऑक्शन में स्मिथ अनसोल्ड रहे थे. इस साल उन्होंने नीलामी में अपना नाम नहीं दिया. इसके बावजूद वह आईपीएल 2023 का हिस्सा होंगे. दरअसल स्टीव स्मिथ आईपीएल 2023 में कॉमेंट्री करते नजर आएंगे. 

स्मिथ ने दी जानकारी

स्टीव स्मिथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया किया है. इस वीडियो में वह कहते हैं 'नमस्ते इंडिया आपके लिए मेरे पास एक बेहतरीन खबर है. वह यह है कि मैं आईपीएल 2023 में आ रहा हूं. यह बिल्कुल सही है मैं एक जोश से भरी टीम में शामिल हो रहा हूं'. हालांकि इस बीच उन्होंने टीम का नाम नहीं बताया. खबरों के मुताबिक वह आईपीएल 2023 में कॉमेंट्री करते नजर आएंगे. 

ऑस्ट्रेलिया को जिताई वनडे सीरीज

भारत दौर पर कार्यवाहक कप्तान के रूप में वह काफी सफल रहे. इस दौरान उन्हें एक टेस्ट और दो वनडे जीतने में कामयाबी मिली. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज 2-1 से जीते. मुंबई में खेला गया पहला मैच भारत ने जीता. जबकि विशाखापट्टनम और चेन्नई में खेले गए दोनों मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया. यह चार साल में पहली बार हुआ जब भारत अपनी धरती पर वनडे सीरीज हारा. इससे पहले टीम इंडिया साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम ग्राउंड्स पर वनडे सीरीज हारी थी. 

IPL में सफल नहीं रहे स्मिथ

स्टीव स्मिथ आईपीएल में बीते कई सीजन से सक्रिय रहे. इस दौरान उन्होंने पुणे वारियर्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया. लेकिन इस दौरान उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली. स्मिथ ने 103 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 2485 रन दर्ज हैं. इस दौरान उन्होंने आईपीएल में एक शतक भी लगाया. 

यह भी पढ़ें:

IPL 2022: श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में कौन होगा KKR का कप्तान? यह भारतीय खिलाड़ी रेस में सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget