एक्सप्लोरर

IPL 2023 Points Table: राजस्थान को हराकर गुजरात ने प्लेऑफ की ओर बढ़ाया एक और कदम, जानें प्वाइंट्स टेबल का हाल

इस सीजन गुजरात की यह 7वीं जीत है. इसके साथ ही अंक तालिका में गुजरात के स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. गुजरात पहले 12 अंकों के साथ टॉप पर बरकरार थी, इस जीत के बाद 14 अंकों के साथ पहले पायदान पर है.

RR vs GT, IPL 2023: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium, Jaipur) में शुक्रवार को आईपीएल के 16वें सीजन का 48वां मुकाबला (IPL 2023 48th Match) खेला गया. राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (Rajasthan Royals vs Gujarat Titans) के बीच खेले गए इस मैच में RR ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. हालांकि होम ग्राउंड पर राजस्थान की टीम 17.5 ओवर में 118 रन पर ढेर हो गई. संजू सैमसन ने सर्वाधिक 30 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. जवाब में गुजरात की टीम ने 13.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना दिए और 9 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया. 

अंक तालिका में नहीं बदला स्थान

इस सीजन गुजरात की यह 7वीं जीत है. इस जीत के साथ ही अंक तालिका में गुजरात के स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. गुजरात पहले भी 12 अंकों के साथ टॉप पर बरकरार थी और अब इस जीत के बाद 14 अंकों के साथ पहले पायदान पर है. हार्दिक पांड्या की टीम का नेट रन रेट +0.752 है. वहीं राजस्थान के स्थान में भी कोई परिवर्तन नहीं देखने को मिला है. टीम 10 मैच में 5 जीत के साथ चौथे पायदान पर बनी हुई है. उनका नेट रन रेट +0.448 है.

अन्य टीमों का हाल

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस 14 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर बनी हुई है. जबकि दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम काबिज है. इसके अलावा माही की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे नंबर पर है. लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के 11-11 अंक हैं. इसके अलावा चौथे, पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर क्रमशः राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम काबिज है. राजस्थान, बैंगलोर, मुंबई और पंजाब के 10-10 अंक हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें नंबर पर है. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद नौवें और दिल्ली कैपिटल्स दसवें नंबर पर काबिज है. कोलकाता के 8 अंक तो हैदराबाद और दिल्ली के 6-6 अंक हैं. 

ये भी पढ़ें:

IPL 2023: क्विंटन डिकॉक से लेकर जो रूट तक, करोड़ों में बिकने वाले ये खिलाड़ी अब तक नहीं खेल सके एक भी मैच

Yashasvi Jaiswal Run-out: सैमसन ने खेली शॉट और फिर यस-नो, यस-नो के बाद यशस्वी रन आउट, वीडियो में देखिए किसकी थी गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
IPL 2027 में चेन्नई के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या! CSK के ताजा बयान से सस्पेंस हुआ खत्म
IPL 2027 में चेन्नई के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या! CSK के ताजा बयान से सस्पेंस हुआ खत्म

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget