एक्सप्लोरर

RR vs PBKS 1st Innings Highlight: पंजाब ने राजस्थान को दिया 198 रनों का लक्ष्य, धवन-प्रभसिमरन ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

RR vs PBKS: राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने 60 जबकि कप्तान शिखर धवन ने नाबाद 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के 8वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम गुवाहटी के बरासपारा के स्टेडियम में आमने-सामने थी. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला था, जिसमें ओपनिंग जोड़ी के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम 197 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. इस मुकाबले में पंजाब टीम के कप्तान शिखर धवन के बल्ले से बेहतरीन नाबाद 86 रनों की पारी देखने को मिली.

शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को दी शानदार शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद पंजाब किंग्स की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरी कप्तान शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने पहले 6 ओवरों में ही टीम के स्कोर को बिना किसी नुकसान के 63 रनों तक पहुंचा दिया.

इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने जहां आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक 28 गेंदों में पूरा किया वहीं वह 34 गेंदों में 60 रनों की पारी खेलने के बाद जेसन होल्डर की गेंद पर जॉस बटलर को अपना कैच थमा बैठे. पंजाब किंग्स की टीम को 90 के स्कोर पर पहला झटका लगा. पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे भानुका राजपक्षे इस मैच में धवन के एक शॉट पर घायल होने की वजह से 1 के निजी स्कोर पर रिटायर हर्ट हो गए.

जीतेश शर्मा ने दिया धवन का बखूबी साथ

पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा ने मैदान पर उतरने के बाद कप्तान शिखर धवन के साथ मिलकर स्कोर की गति को लगातार बरकरार रखने का काम किया. दोनों के बीच में तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 33 गेंदों में 66 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली. जीतेश इस मुकाबले में 16 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए.

कप्तान शिखर धवन इस मुकाबले में अंत तक बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 86 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे. पंजाब की टीम 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 197 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. राजस्थान की तरफ से इस मुकाबले में जेसन होल्डर ने 2 जबकि रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट हासिल किया.

 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023 Live Streaming App: धोनी-पांड्या के बीच हुए IPL 2023 के पहले मुकाबले से भारी मुनाफे में जियो सिनेमा! लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़े रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget