एक्सप्लोरर

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद बल्लेबाजों पर भड़के धोनी, इसलिए ठहराया जिम्मेदार

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हरा दिया. इस हार के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

IPL 2023, MS Dhoni On CSK Defeat: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 17वां मैच 12 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. चेपॉक में हुए इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को 3 रन से हरा दिया. अंतिम ओवर में चेन्नई को मैच जीतने के लिए 21 रन की दरकार थी. लेकिन आखिरी ओवर में 17 रन ही बने. संजू सैमसन की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 175 रन बनाए. जीत के लिए 176 रन का टारगेट हासिल करने उतरी एमएस धोनी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 172 रन बना सकी. मैच में मिली हार के बाद एमएस धोनी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने हार के लिए बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया. 

हमें बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करना था

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की अपने होम ग्राउंड पर यह पहली हार है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली करीबी हार पर एमएस धोनी ने कहा, 'स्पिनरों के लिए इसमें बहुत कुछ नहीं था. मिडिल ओवर में बहुत डॉट बॉल आईं. अगर गेंद पड़ने के बाद रुक कर आ रही थी और टर्न ले रही थी तब तो ठीक है. लेकिन यहां ऐसा नहीं था. हमारी बल्लेबाज के रूप में आखिरी जोड़ी थी. टूर्नामेंट की शुरुआत में आप इतने आक्रामक नहीं हो सकते. नेट रन रेट को ध्यान में रखते हुए बहुत ओवर बाकी थे. हम और सिंगल ले सकते थे'. 

धोनी ने आगे कहा, 'मैं बस गेंदबाजों के द्वारा कुछ गलतियां करने का इंतजार करता हूं. आखिरी ओवर में गेंदबाज थोड़ा दबाव में था. आपको स्वयं को बैक करने की जरूरत होती है. मेरी ताकत सीधे स्ट्रोक लगाना है. यहां पर कुछ ओस थी कुछ ओवरों के बाद बैटिंग करना आसान हो गया था. हमें बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था. कुल मिलाकर गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया'. 

टॉप पर पहुंचा राजस्थान रॉयल्स

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम एक बार फिर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. संजू सैमसन की टीम ने आईपीएल 2023 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. राजस्थान ने आईपीएल के 16वें सीजन में चार मैच खेले हैं जिनमें 3 जीते और एक हारा है. 6 अंक और बेहतर नेट रन रेट के चलते राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करने में सफल रही. 

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: धोनी ने एक बार फिर से रोक दी दर्शकों की धड़कने, कुछ ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget