एक्सप्लोरर

IPL 2023: आईपीएल में धोनी ने बनाया एक नया रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा रन आउट करने वाले दूसरे खिलाड़ी

Dhoni in IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन आउट करने की लिस्ट में भी अपना नाम शुमार कर दिया है. आइए हम आपको इस नए रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.

MS Dhoni Records: आईपीएल के हर एक मैच में कोई न कोई खिलाड़ी नया रिकार्ड बनाता है. वही अगर बात महेंद्र सिंह धोनी की होती है तो अब उनके हर एक मैच में कोई न कोई नया रिकॉर्ड जरूर बन जाता है. आईपीएल 2023 का 17वा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला गया. इस मैच की पहली पारी में सीएसके के कप्तान एम एस धोनी के नाम दो नए रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं. आइए हम आपको धोनी के इन दोनों नए रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी के लिए यह मैच बतौर कप्तान 200वा मैच था. इसके बाद जब मैच शुरू हुआ तो पहली पारी की आखिरी गेंद पर एक रन आउट करके धोनी के एक और रिकॉर्ड बना दिया. धोनी अब आईपीएल में सबसे ज्यादा रनआउट करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन आउट करने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के ही एक और खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रवींद्र जडेजा के नाम है. जडेजा ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 23 रनआउट किए हैं. 

जडेजा ने किए सबसे ज्यादा रन आउट

जडेजा के बाद इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम है. धोनी ने आईपीएल इतिहास 22 बार रन आउट किया है. उनका आखिरी रन आउट राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे आज के मैच में आया, जब उन्होंने एडम जैम्पा को रन आउट किया. इस लिस्ट में तीसरा नाम विराट कोहली का है. विराट ने भी अपने आईपीएल कैरियर में 19 बार रन आउट किया है और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है.

बहरहाल, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच की बात करें तो इस मैच में धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. वहीं, इस खबर लिखे जाने तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थे.

यह भी पढ़ें: आईपीएल से दूर रहकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटे चेतेश्वर पुजारा, काउंटी क्रिकेट में शतक लगाने के बाद कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget