एक्सप्लोरर

RCB vs CSK: हेड-टू-हेड, प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग और मैच प्रिडिक्शन, जानें बैंगलोर-चेन्नई मैच की सारी डिटेल्स

Indian Premier League: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को अब अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करना है. हालांकि, आईपीएल में अब तक बैंगलोर का रिकॉर्ड चेन्नई के सामने बेहतर नहीं रहा है.

Indian Premier League 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में जिस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो 17 अप्रैल की शाम को बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में फैंस को महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच में मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों ही टीमों के लिए अभी तक यह सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अब तक इस सीजन में 4-4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2-2 मैचों में जीत हासिल कर चुके हैं. चेन्नई की टीम का बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से वह इस समय प्वाइंट्स टेबल में बैंगलोर की टीम से एक स्थान ऊपर है. इस सीजन आरसीबी के लिए विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है, जिसमें उन्होंने अब तक 4 मैच में 3 बार अर्धशतकीय पारी खेली है.

पिच रिपोर्ट

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो इस सीजन यहां पर अब तक बल्लेबाजी करना काफी आसान काम दिखाई दिया है. अभी तक इस सीजन में यहां पर 3 मैच खेले गए हैं, जिसमें स्कोर 170 के पार आसानी से बनते हुए देखने को मिला है. शाम के समय खेले जाने वाले मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करना ओस की वजह से थोड़ा आसान हो जाता है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहेगी.

संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स – डीवोन कानवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, महेश तीक्ष्णा, मिचेल सैंटनर, आकाश सिंह, तुषार देशपांडे.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पर्नेल, वैशाक विजयकुमार, मोहम्मद सिराज.

आरसीबी बनाम सीएसके हेड टू हेड रिकॉर्ड

आरसीबी और चेन्नई के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो दोनों ही टीमों के बीच में अभी तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से आरसीबी की टीम को सिर्फ 10 मैचों में जीत हासिल हुई है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैचों में जीत हासिल की है.

कब और कहां कैसे देख सकते यह मुकाबला?

इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी प्रसारण को लेकर बात की जाए तो भारतीय समयानुसार शाम 7:30 टीवी पर आरसीबी बनाम सीएसके मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और ब्राउजर पर होगी जिसमें फैंस इस मैच का आनंद 4K में भी ले सकते हैं.

मैच प्रिडिक्शन

इस मैच के परिणाम को लेकर बात की जाए तो उसमें टॉस काफी अहम भूमिका निभाने वाला है. पिछली बार जब इस मैदान पर शाम के समय मुकाबला खेला गया था, तो उसमें लखनऊ की टीम ने 200 से अधिक के लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक किया था. ऐसे में इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को काफी बेहतर बल्लेबाजी करने होगी यदि उन्हें मैच में जीत हासिल करनी है.

यह भी पढ़ें...

Watch: गुजरात पर जीत के बाद अश्विन और सैमसन ने लिए हेटमायर के मज़े, यूं मस्ती के मूड में नजर आए राजस्थान के प्लेयर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget