एक्सप्लोरर

GT vs RR: ऋद्धिमान साहा के लिए 'सिर दर्द' बने ये गेंदबाज, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बन सकते हैं खतरा

Wriddhiman Saha IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर में मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में साहा को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज परेशान कर सकते हैं.

Wriddhiman Saha Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. राजस्थान ने गुजरात को पिछले मैच में 3 विकेट से हराया था. अब एक फिर से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में ऋद्धिमान साहा को संभलकर खेलने की जरूरत होगी. साहा इस सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. उन्होंने 9 मैचों में 151 रन बनाए हैं. साहा इस सीजन में दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ काफी परेशान हुए हैं. इस मुकाबले में भी उन पर खतरा रहेगा.

साहा इस सीजन में दांए हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ परेशान होते दिखे हैं. उन्होंने 30 गेंदों में 42 रन बनाए हैं. इस दौरान वे तीन बार आउट भी हो चुके हैं. उन्हें ट्रेंट बोल्ट से संभलकर रहने की जरूरत होगी. बोल्ट ने इस सीजन के 7 मैचों में 10 विकेट लिए हैं. साहा को पिछले मैच में भी बोल्ट ने ही शिकार बनाया था. वे ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर 3 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए थे.

अगर ऋद्धिमान साहा के इस सीजन के प्रदर्शन को देखें तो वह अच्छा नहीं रहा है. वे 9 मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. उन्होंने 9 मैचों में 151 रन बनाए हैं. इस दौरान साहा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 47 रन रहा है. वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीरो पर आउट हुए थे. कोलकाता के खिलाफ 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 4 रन बनाकर आउट हुए थे. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 25 रन, दिल्ली के खिलाफ एक अन्य मैच में 14 रन बनाकर आउट हुए थे.

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. उसने अब तक 9 मैच खेले हैं और इस दौरान 6 में जीत दर्ज की है. गुजरात को 3 मैचों में हार का सामना किया है. दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने 9 में से 5 मैच जीते हैं और 4 में हार का सामना किया है.

यह भी पढ़ें : ODI World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में खेला जा सकता है वर्ल्ड कप मैच, अक्टूबर में होगा टूर्नामेंट का आगाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget