एक्सप्लोरर

IPL 2023: RCB को हराकर तीसरे नंबर पर पहुंची मुंबई, सातवें पर खिसकी बैंगलोर, जानें प्वाइंट्स टेबल का लेटेस्ट अपडेट

RCB vs MI: आईपीएल 2023 के 54वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस ने RCB को 6 विकेट हरा दिया. इस जीत के बाद मुंबई प्वाइंट्स टेबल में आठवें से सीधा तीसरे नंबर पर आ गई.

IPL 2023, RCB vs MI: आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में MI ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल किया है. 200 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने महज़ 16.3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. इस जीत के बाद मुंबई प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर से सीधे तीसरे स्थान पर आ गई है. जीत के बाद मुंबई ने प्लेऑफ की ओर एक और कमद बढ़ा दिया. वहीं बैंगलोर की टीम हार के बाद छठ से सातवें नंबर पर खिसक गई है. 

इस शानदार जीत के बाद मुंबई के नेट रनरेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. मैच से पहले मुंबई का नेट रनरेट -0.454 का था और अब -0.255 हो गया है और मुंबई के पास 12 प्वाइंट्स भी हो गए हैं. वहीं मैच में हार के बाद आरसीबी को नुकसान पहुंचा. मैच से पहले बैंगलोर की टीम 10 में से 5 जीत, 10 प्वाइंट्स और -0.209 नेट रनरेट के साथ छठे नंबर पर थी, लेकिन अब टीम -0.345 नेट रनरेट के साथ सातवें स्थान पर आ गई है. 

क्या है बाकी टीमों का हाल

प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस 16 प्वाइंट्स के साथ नंबर एक, चेन्नई सुपर किंग्स 13 प्वाइंट्स के साथ नंबर दो, मुंबई इंडियंस 12 प्वाइंट्स के साथ नंबर तीन, लखनऊ सुपर जायंट्स 11 प्वाइंट्स के साथ नंबर चार और राजस्थान रॉयल्स 10 प्वाइंट्स व 0.388 नेट रनरेट के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है. 

इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स 11 में 5 जीत, 10 प्वाइंट्स और -0.079 नेट रनरेट के साथ छठे, आरसीबी 11 में से 5 जीत, 10 प्वाइंट्स और -0.345 नेट रनरेट के साथ सातवें, पंजाब किंग्स 11 में 5 जीत, 10 प्वाइंट्स और -0.441 नेट रनरेट के साथ आठवें, सनराइजर्स हैदराबाद 10 में से 4 जीत, 8 प्वाइंट्स और -0.472 नेट रनरेट के साथ नौवें और दिल्ली कैपिटल्स 10 में 4 जीत, 6 प्वाइंट्स और -0.529 नेट रनरेट के साथ आखिरी यानी 10वें नंबर पर मौजूद है. 

 

ये भी पढ़ें...

MI vs RCB: सूर्यकुमार के तूफान में उड़ी बैंगलोर, मैक्सवेल-फाफ के अर्धशतकों पर फिर पानी, मुंबई ने आसानी से जीता मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget