एक्सप्लोरर

Akash Madhwal Profile: घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड की कमान संभाल चुके हैं आकाश मधवाल, मुंबई इंडियंस ने दिया IPL डेब्यू का मौका

MI vs PBKS: मोहाली में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग-11 में आकाश मधवाल को जगह दी है. यह आकाश का पहला आईपीएल मैच है.

Akash Madhwal IPL Debut: मुंबई इंडियंस ने IPL 2023 में एक और नए चेहरे को मैदान में उतरने का मौका दिया है. यह नया चेहरा आकाश मधवाल है. आकाश एक तेज गेंदबाज हैं. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी प्लेइंग-11 में इन्हें जगह दी है.

IPL के लिए तो आकाश मधवाल एक नया नाम है लेकिन घरेलू क्रिकेट में यह खिलाड़ी एक जाना-पहचाना नाम है. आकाश उत्तराखंड टीम की कप्तानी कर चुके हैं. उन्होंने साल 2019 में उत्तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक वह लगातार उत्तराखंड की टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं.

आकाश अब तक 10 फर्स्ट क्लास क्रिकेट, 17 लिस्ट-ए मैच और 22 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. टी20 मुकाबलों में वह काफी सफल भी रहे हैं. उन्होंने उत्तराखंड के लिए इन 22 मैचों में 24.12 की औसत से 24 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 7.43 की रही है. हालांकि आकाश के लिए IPL डेब्यू का पहला ओवर अच्छा नहीं रहा. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में कुल 16 रन खर्च किए.

IPL 2022 के दौरान बने थे मुंबई का हिस्सा
आकाश 29 वर्ष के हैं और उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं. उन्हें पिछले साल मुंबई इंडियंस ने अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया था. IPL 2022 में जब सूर्यकुमार यादव चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए थे तब मुंबई ने इस खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था. आकाश को 20 लाख रुपए में खरीदा गया था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

आकाश सबसे पहले मुंबई इंडियंस से नेट बॉलर के तौर पर जुड़े थे. यहां उनकी गेंदबाजी देखने के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें IPL 2022 के दौरान अपनी टीम में शामिल किया था. इसके बाद इस आईपीएल से पहले भी मुंबई ने उन्हें रिटेन करने का फैसला लिया.

यह भी पढ़ें...

IPL Code of Conduct: छोटी-छोटी गलतियां भी दोहराईं तो लग सकता है 8 मैचों का बैन, जानें क्या कहते हैं IPL के नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget