एक्सप्लोरर

IPL 2023: फेल साबित हुआ चेन्नई का 14 करोड़ का दांव, बेहद खर्चीले साबित हो रहे हैं दीपक चाहर

Deepak Chahar: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर आईपीएल 2023 में काफी महंगे साबित हो रहे हैं. यह गेंदबाज पिछले 2 मैचों में 84 रन लुटा चुका है. इस दौरान वह विकेट लेने में नाकाम रहे.

IPL 2023 Deepak Chahar: आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि खर्च कर खरीदा. लेकिन बीते साल दीपक चाहर चोट की वजह खेल नहीं पाए. मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने दीपक पर भरोसा बनाए रखा और उन्हें रिलीज नहीं किया. अब आईपीएल 2023 में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. लेकिन वह पहले की तरह पावरप्ले में कारगर गेंदबाजी करने में नाकाम रहे हैं. इस दौरान दीपक चाहर काफी महंगे भी साबित हुए. विपक्षी टीम के बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर जमकर रन बनाए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में काइल मेयर्स उनकी गेंदों पर कई पावरफुल स्ट्रोक लगाए. कुल मिलाकर दीपक चाहर पर 14 करोड़ का लगाया गया दांव अब तक फेल रहा है 

14 करोड़ का दांव फेल

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था. बीते सीजन सीएसके की टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही. चेन्नई की टीम ने आईपीएल 2022 में 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते थे. फेंचाइजी को 16वें सीजन में उम्मीद थी कि दीपक चाहर टीम के लिए करिश्माई बॉलिंग करेंगे. लेकिन दीपक ऐसा करने में नाकाम रहे हैं. आईपीएल 2023 में उनके पिचले दो मैचों के आंकड़े देखे जाएं तो गुजरात के खिलाफ मैच में उन्होंने 4 ओवर में 29 रन दिए थे. वहीं लखनऊ के खिलाफ मैच में उन्होंने 4 ओवर में 55 रन लुटा दिए. इस दौरान उनका गेंद पर पहले जैसे नियंत्रण नहीं दिखा. सीएसके को 14 करोड़ का गेंदबाज अब खल रहा होगा. 

हैरान कर देंगे आंकड़े

दीपक चाहर को अक्सर कंजूस गेंदबाज माना जाता है. लेकिन आंकड़े उनकी पोल खुद खोल रहे हैं. साल 2019 से लेकर 2023 तक उनके कुछ टीमें के खिलाफ बॉलिंग आंकड़े देखें जाए तो हैरान कर देंगे. साल 2019 में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने स्पेल में 40 रन देकर एक विकेट लिया. इसी साल मुंबई के खिलाफ उन्होंने अपने स्पेल में 46 रन देकर एक विकेट लिया. साल 2020 में अबू धाबी में हुए मैच में उन्होंने अपने स्पेल में 47 रन लुटाए. इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. आईपीएल 2021 में उन्होंने दुबई में पंजाब किंग्स के खिलाफ 48 रन देकर 1 विकेट ले पाए. वहीं आईपीएल 2023 में लखनऊ के खिलाफ अपने स्पेल में 55 रन लुटाकर एक भी विकेट नहीं ले पाए. इन आंकड़ों से पता चलता है कि दीपक चाहर पिछले कुछ सीजन से औसत गेंदबाज बने हुए हैं. 

यह भी पढ़ें:

Photos: न्यूजीलैंड में जन्म हुआ, पारिवारिक त्रासदी के चलते देश छोड़ा; दो बार बनाया इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget