एक्सप्लोरर

IPL 2023: CSK की सक्सेस के पीछे धोनी के साथ कोच की कितनी अहम रही भूमिका, जानिए चेन्नई के पूरे सपोर्ट स्टाफ के बारे में

Chennai Super Kings: आईपीएल ट्रॉफी को 5वीं बार अपने नाम करने वाली चेन्नई के खिलाड़ियों के साथ सपोर्ट स्टाफ ने भी लगातार काफी मेहनत की है. इसमें कोच स्टीफन फ्लेमिंग की मुख्य तौर पर तारीफ की जा रही है.

Chennai Super Kings Support Staff: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की. टीम की इस सफलता का श्रेय जितना महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को दिया जाना चाहिए. उतनी ही तारीफ चेन्नई टीम के सपोर्ट स्टाफ की भी की जानी चाहिए. पिछले सीजन बेहद खराब प्रदर्शन के बाद इस सीजन ट्रॉफी को अपने नाम करना, इसमें टीम के सपोर्ट स्टाफ की भी भूमिका काफी अहम हो जाती है.

सीएसके टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर काफी कड़ी मेहनत की है. पिछले सीजन जब टीम बेहतर नहीं कर रही थी, तो उस समय फ्लेमिंग लगातार अपने बयानों के जरिए टीम का बचाव कर रहे थे. अब फ्लेमिंग आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे कोच बन गए हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान 5 बार ट्रॉफी को जीतने में कामयाबी हासिल की है.

इस सीजन टीम के सपोर्ट स्टाफ को लेकर बात की जाए तो उसमें पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी चेन्नई के बल्लेबाज कोच की भूमिका में थे. वहीं एक समय चेन्नई टीम का अहम हिस्सा रहने वाले दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो सीएसके के लिए इस सीजन बॉलिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे.

चेन्नई के फील्डिंग कोच के अंडर में धोनी ने भी खेला

चेन्नई टीम के अन्य सपोर्ट स्टाफ के बारे में बात की जाए तो उसमें फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी पूर्व भारतीय घरेलू खिलाड़ी राजीव कुमार निभा रहे थे. बिहार और झारखंड के लिए खेलने वाले राजीव कुमार की कप्तानी में एक समय धोनी भी घरेलू क्रिकेट में खेल चुके हैं. टीम के फिजिकल ट्रेनर की जिम्मेदारी ग्रेगरी किंग निभा रहे थे.

टीम के लिए गेंदबाजी सलाहकार की भूमिका में एरिक सिमंस थे. वहीं टीम के फीजियोथेरेपिस्ट की जिम्मेदारी टॉमी सिम्सेक निभा रहे थे. लक्ष्मी नारायण को परफॉर्मेंस एनालिस्ट की जिम्मेदारी दी गई थी, जबकि खलील खान टीम के लिए मसाजर की जिम्मेदारी को निभा रहे थे.

 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: आईपीएल फाइनल में सीएसके के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले साई सुदर्शन कौन हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget