एक्सप्लोरर

RCB vs CSK: बैंगलोर को उसके घर में हराने के बाद क्या बोले CSK कप्तान एमएस धोनी?

IPL 2023: चेन्नई की टीम ने आरसीबी के खिलाफ 8 रनों की करीबी जीत हासिल करते हुए इस सीजन में अपनी तीसरी जीत हासिल की. इस मुकाबले में टीम के लिए बल्लेबाजी में कॉनवे और शिवम दूबे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.

Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के 25वें मुकाबले में काफी सारा रोमांच देखने को मिला, जिसमें एक समय मैच में जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही थी, तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच के आखिरी ओवरों में शानदार तरीके से वापसी करते हुए इस मुकाबले को 8 रनों से अपने नाम किया. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए.

आरसीबी के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बयान में शिवम दूबे और डेवोन कॉनवे की जमकर तारीफ करने के साथ अपने गेंदबाजों की भी सराहना की जिन्होंने अहम समय पर इस मुकाबले में विकेट निकालने के साथ टीम को रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की.

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बयान में कहा कि जब आप बैंगलोर में खेलने आते हैं तो यहां का विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतर होता है. आईपीएल के शुरुआती मैचों में यहां काफी ज्यादा ओस देखने को मिलती है ऐसे में आपको बेहतर शुरुआत करने की जरूरत है और फिर आप अपनी योजना के अनुसार खेल सकते हैं.

शिवम दूबे की तारीफ में धोनी ने कही यह बात

इस मैच में 27 गेंदों में 52 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले शिवम दूबे की बल्लेबाजी को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंद को काफी क्लीन हिट करते हैं. उसको तेज गेंदबाजों के सामने थोड़ा तकलीफ जरूर होती है लेकिन स्पिनरों के खिलाफ वह काफी शानदार हिट लगाता है. हमने उसके लिए कुछ अलग तरह की योजना बनाई हुई है. हमें लगता है कि वह ऐसे खिलाड़ियों में है जिसको अपने ऊपर सिर्फ विश्वास करने की जरूरत है.

धोनी ने इसके बाद अपनी टीम की गेंदबाजी को लेकर कहा कि जब भी आप 220 का स्कोर करते हैं तो विपक्षी टीम को लगातार आक्रामक तरीके से खेलना होता है. यदि फाफ और मैक्सवेल ऐसे ही खेलते रहते तो वह मैच को 18वें ओवर में खत्म कर देते. मैं लगातार विकेट के पीछे से चीजों को समझ रहा था. मैं लगातार उन चीजों पर सोचता हूं जो होनी चाहिए ना कि परिणाम को लेकर. अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करना युवा गेंदबाज के लिए आसान काम नहीं है लेकिन वह लगातार ड्वेन ब्रावो के अंडर में काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: मोईन अली का दावा- 'महेन्द्र सिंह धोनी कम से कम अगले 2-3 आईपीएल सीजन खेलेंगे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget