एक्सप्लोरर

IPL 2023: इन चार टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना तय! फिर टूटेगा RCB का खिताब जीतने का सपना?

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीज़न अपने आधे पड़ाव पर पहुंच गया है. सभी 10 टीमें अपने अपने सात मैच खेल चुकी हैं. इस तरह कुल 35 मैच खेले जा चुके हैं.

IPL 2023 playoff equation and scenario: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीज़न आधे पड़ाव पर पहुंच चुका है. लीग स्टेज में अब तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं. सभी 10 टीमें अपने अपने सात मैच खेल चुकी हैं. अब सभी टीमें सात-सात मैच और खेलेंगी और फिर लीग स्टेज खत्म हो जाएगा. 

लीग स्टेज खत्म होने के बाद प्वाइंट्स टेबल की टॉप चार टीमें प्लेऑफ में क्वालीफाई करेंगी. आईपीएल के नियमों के हिसाब से टॉप-2 में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं. ऐसे में सभी टीमों की कोशिशें अंतिम दो में आने की रहती हैं. 

अभी आधा टूर्नामेंट ही हुआ है, लेकिन प्लेऑफ की तस्वीर कुछ साफ हो गई है. प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में क्वालीफाई करना लगभग तय माना जा रहा है. इसके अलावा गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है. 

आईपीएल 2023 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स ने सात मैचों में पांच जीते हैं. इस तरह 10 प्वाइंट्स के साथ एमएस धोनी की टीम शीर्ष पर बनी हुई है. साथ ही चेन्नई का नेट रन रेट भी सबसे बेहतर है. सीएसके का नेट रन रेट +0.662 है. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद गुजरात टाइटंस भी सात मैचों में पांच जीत चुकी है. लेकिन उसका नेट रन रेट +0.580 है. 

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 8 मैचों का जीतना ज़रूरी है, लेकिन इस बार ऐसे समीकरण हैं, जिसमें माना जा रहा है कि अंतिम चार में पहुंचने के लिए 9 मैच जीतने होंगे. ऐसे में दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म और स्थिति को देखते हुए इनका प्लेऑफ में पहुंचना तय माना जा रहा है. 

दिलचस्प बात यह है कि अभी सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की होड़ में बनी हुई हैं. कोई भी टीम ऑफिशियली टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमें चमत्कार करके ही प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं. 

ऐसे में राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच रेस दिलचस्प होने वाली है. इन चारों ही टीमों ने अब तक सात मैचों में चार मैच जीते हैं. हालांकि, राजस्थान तीसरे, लखनऊ चौथे, आरसीबी पांचवें और पंजाब छठे नंबर पर है. इनमें से दो टीमें प्लेऑफ में क्वालीफाई करेंगी. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं. 

अगर आरसीबी की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंचती है तो इस बार भी उसका खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा. बता दें कि आरसीबी पहले सीज़न से अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीती है. हालांकि, इस बार टीम को टूर्नामेंट जीतने का दावेदार माना जा रहा है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget