एक्सप्लोरर

IPL 2022 में इन युवा खिलाड़ियों की पुरानी टीमों में हो सकती है वापसी, पिछले सीजन में मचाया था धमाल 

IPL News: आईपीएल का अगला सीजन बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस बार लीग में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इससे पहले अगले महीने बेंगलुरु में खिलाड़ियों की मेगा नीलामी का आयोजन होगा. 

IPL 2022 Update: आईपीएल (IPL) के अगले सीजन के लिए जल्द ही खिलाड़ियों की मेगा नीलामी (Mega Auction) बेंगलुरु में की जाएगी. सभी टीमों ने कुछ खिलाड़ियों को आईपीएल 2022 के लिए रिटेन किया है, जबकि अन्य खिलाड़ियों को नीलामी में हिस्सा लेना होगा. 12 और 13 फरवरी को नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. आज आपको कुछ ऐसे युवा खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थीं. इन्हें टीमों ने रिटेन तो नहीं किया, लेकिन नीलामी में एक बार फिर इन्हीं पर वे टीमें दांव लगा सकती हैं. चलिए ऐसे खिलाड़ियों के पिछले रिकॉर्ड्स के बारे में जान लेते हैं.

1. युवा खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan) लंबे समय से मुंबई इंडियंस (MI) की तरफ से आईपीएल खेल रहे हैं. अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें फ्रेंचाइजी ने अगले सीजन के लिए रिटेन नहीं किया. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि मुंबई ईशान किशन को नीलामी के दौरान खरीदकर अपने साथ जोड़ने की इच्छुक है. आईपीएल 2021 में किशन ने 10 मुकाबलों में 241 रन बनाए थे, जबकि 2020 में 14 मुकाबलों में 516 रन बनाकर तहलका मचा दिया था.

Virat Kohli Test Records: अब तक ऐसा रहा है विराट कोहली का टेस्ट करियर, इतने शतक और अर्धशतक लगाकर बरसाए हैं रन

2. युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिकल (Devdutt Padikkal) ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. आरसीबी ने उन्हें रिटेन नहीं किया, लेकिन टीम एक बार फिर उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है. पडिकल ने आईपीएल 2021 के 14 मुकाबलों में 411 रन बनाए, जबकि 2020 में 15 मुकाबलों में 473 रन बनाकर सनसनी मचा दी थी. 

3. युवा तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) ने पिछले सीजन में शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी और खींचा. दिल्ली की टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया है, लेकिन नीलामी में दिल्ली एक बार फिर उन पर दांव लगा सकती है. आईपीएल 2021 में आवेश खान ने 16 मुकाबले खेले, जिनमें 24 विकेट चटकाए. वे दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने. 

Virat Kohli के बाद इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता है Team India का टेस्ट कप्तान, दौड़ में सबसे आगे यह बैट्समैन

4. युवा गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी हैं. हर्षल ने 15 मैचों में घातक गेंदबाजी करते हुए 32 विकेट चटकाए. लेकिन फिर भी आरसीबी की टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया, जिससे सभी हैरान कर दिया. हर्षल ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में बताया कि टीम कुछ कारणों की वजह से ऐसा नहीं कर सकी. उन्होंने यह भी कहा कि वे एक बार फिर आरसीबी के साथ जुड़ सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget