एक्सप्लोरर

IPL 2022: CSK को DRS न मिलने पर कोच फ्लेमिंग ने जताई नाराजगी, लगाया गंभीर आरोप

CSK DRS IPL 2022: स्टीफन फ्लेमिंग ने उनकी पारी के शुरू में डीआरएस की सुविधा नहीं होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. इसको लेकर उन्होंने एक आरोप भी लगाया है.

Stephen Fleming Chennai Super Kings DRS IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उनकी पारी के शुरू में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) की सुविधा नहीं होने को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार देते हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच में इस दौरान कुछ फैसले उनके खिलाफ गये. वानखेड़े स्टेडियम में शॉर्ट सर्किट की वजह से चेन्नई की पारी की पहली 10 गेंद तक डीआरएस की सुविधा उपलब्ध नहीं थी जिसका उसकी टीम को नुकसान हुआ क्योंकि इस बीच कुछ फैसले उसके खिलाफ गये.

चेन्नई के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अपने खिलाफ गये पगबाधा के फैसले को नहीं बदलवा पाये जबकि रीप्ले से लग रहा था कि डेनियल सैम्स की गेंद लेग स्टंप से बाहर निकल रही थी. रोबिन उथप्पा भी जसप्रीत बुमराह के अगले ओवर में पगबाधा आउट करार दिये गये और तब भी बल्लेबाज के बचने की संभावना दिख रही थी.

फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण था कि उस समय ऐसा हुआ. हम थोड़ा निराश थे, लेकिन यह भी खेल का हिस्सा है. उस समय कुछ फैसले हमारे पक्ष में नहीं गये. निश्चित तौर पर यह हमारे लिये अच्छी शुरुआत नहीं थी.’’

मुंबई के हाथों पांच विकेट की हार से चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं भी समाप्त हो गयी. फ्लेमिंग हालांकि सकारात्मक पहलुओं पर गौर करना चाहते हैं. फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘हमारे लिये वास्तव में कुछ सकारात्मक पहलू रहे. मुकेश (चौधरी) और सिमरजीत (सिंह) की नयी गेंद से गेंदबाजी शानदार रही. ऐसे में दीपक चाहर की वापसी पर हमारे पास नयी गेंद से गेंदबाजी करने के कुछ अच्छे विकल्प रहेंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उतना अच्छा खेल नहीं दिखाया जैसा हमें दिखाना चाहिए था. अब हम प्रतियोगिता से बाहर हो गये हैं तो हम बाकी बचे दो मैचों में अन्य खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं.’’

यह भी पढ़ें : IPL 2022: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन पर अजय जडेजा ने उठाए सवाल, इस खिलाड़ी को बाहर रखने पर जताई हैरानी

IPL 2022: रविंद्र जडेजा समेत 5 भारतीय खिलाड़ी हैं चोटिल, जानें किन-किन टीमों को लगा झटका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget