एक्सप्लोरर

IPL 2022: रविंद्र जडेजा समेत 5 भारतीय खिलाड़ी हैं चोटिल, जानें किन-किन टीमों को लगा झटका

IPL 2022 Injured Players: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रविंद्र जडेजा हाल ही में चोट की वजह से इस सीजन से बाहर हुए हैं. उनके साथ-साथ और भारतीय खिलाड़ी भी चोट की वजह से बाहर हैं.

IPL 2022 Injured Cricketers Deepak Chahar Ravindra Jadeja Suryakumar Yadav: आईपीएल 2022 के लीग मैच खत्म होने वाले हैं. गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है. जबकि बाकी टीमें संघर्ष के बाद प्लेऑफ में पहुंचेंगी. इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया. वहीं कुछ खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर भी हुए. चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हाल ही में चोट की वजह से इस सीजन से बाहर हो गए हैं. जडेजा समेत 5 भारतीय खिलाड़ी इस सीजन के दौरान चोटिल हुए हैं. इसमें मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव शामिल हैं. 

रविंद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स)

जडेजा को चेन्नई ने इस सीजन के लिए 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. जबकि पिछले सीजन में उन्हें 7 करोड़ रुपये मिले थे. लेकिन जडेजा इस सीजन में फ्लॉप साबित हुए. वे कुछ खास नहीं कर सके. वे 4 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरर के खिलाफ आयोजित हुए मुकाबले में चोटिल हो गए थे. जडेजा की पसली में चोट लगी है. लिहाजा वे इस सीजन से बाहर हो गए हैं. 

दीपक चाहर (चेन्नई सुपर किंग्स)

चेन्नई ने दीपक को आईपीएल ऑक्शन 2022 के दौरान 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन वे चोट की वजह से एक भी मैच नहीं खेल पाए. चाहर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे. 

सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)

सूर्यकुमार मुंबई के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने इस सीजन में कुछ अच्छी पारियां खेली हैं. मुंबई ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. लेकिन वे चोटिल होने की वजह से फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं. सूर्यकुमार 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में चोटिल हुए थे. 

वॉशिंगटन सुंदर और टी. नटराजन (सनराइजर्स हैदराबाद)

सुंदर को हैदराबाद ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. जबकि नटराजन को फ्रेंचाईजी ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन चोट की वजह से दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं. नटराजन के घुटने की चोट उभर आई है. इस वजह से वे नहीं खेल पा रहे हैं. जबकि वॉशिंगटन सुंदर के हाथ में चोट लगी है.

यह भी पढ़ें : MI vs CSK: मुंबई इंडियंस की जीत में चमका यह युवा बल्लेबाज, कप्तान रोहित शर्मा ने की जमकर तारीफ

IPL 2022: हैदराबाद और पंजाब को अब भी प्लेऑफ में मिल सकती है जगह, जानिए कैसे निकल सकता है रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget