एक्सप्लोरर

IPL 2022: रोहित शर्मा, ईशान किशन और जूनियर एबी क्यों नहीं दिला पा रहे मुंबई को जीत? ये हैं 5 बड़ी वजह

IPL 2022, Mumbai Indians: मुंबई की टीम ने इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं. सभी में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. प्लेऑफ की उम्मीदें भी मुंबई के लिए खत्म हो चुकी हैं.  

MI Performance in IPL 2022: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम को अब तक इस सीजन में एक भी जीत नहीं मिली है. आईपीएल 2022 में मुंबई को छोड़कर सभी टीमें अपनी जीत का खाता खोल चुकी हैं. मुंबई के फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं, क्योंकि हर हार के बाद टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं. आखिर क्या वजह है कि मुंबई अब तक सबसे खराब प्रदर्शन कर रही है? चलिए बड़े कारणों के बारे में जान लेते हैं.

  • मुंबई के कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा का बल्ला अब तक इस सीजन में बिल्कुल भी नहीं चला है. उन्होंने छह मैच में 19 की औसत से महज 114 रन बनाए. आईपीएल इतिहास में रोहित का यह सबसे कम एवरेज है. रोहित टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पा रहे हैं, यही वजह है कि टीम बड़ा स्कोर बनाने में पूरी तरह नाकाम रही है. 
  • मुंबई के ओपनर ईशान किशन को मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने 15 करोड़ से ज्यादा की रकम देकर खरीदा था. उसके हिसाब से अभी तक उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. ईशान किशन ने 6 मुकाबलों में 191 रन बनाए हैं. लेकिन वे टीम को मैच नहीं जिता सके. उनसे टीम को बड़ी उम्मीदें थीं जिन पर वे खरे नहीं उतरे.
  • जूनियर एबी के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी देवाल्ड ब्रेविस ने कुछ मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टीम में जीत नहीं दर्ज कर सकी. 4 मैचों में ब्रेविस के बल्ले से 170 रन निकले हैं. इसके अलावा उन्होंने 1 विकेट भी झटका है.
  • मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड इस सीजन में काफी खराब प्रदर्शन कर रहे हैं. अब तक पोलार्ड 6 मैचों में केवल 82 रन बना सके हैं और 1 विकेट चटका पाए हैं. इससे टीम को फिनिशर की कमी खल रही है और विपक्षी टीमों को फायदा हो रहा है.
  • मुंबई की गेंदबाजी भी काफी कमजोर नजर आ रही है और जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी गेंदबाज प्रभावित नहीं कर पा रहा. जिन गेंदबाजों को मौका दिया जा रहा है वे अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं. ऐसे में टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है. 

यह भी पढ़ेंः कभी IPL के 'किंग' थे कोहली, इस बार खराब फॉर्म से जूझ रहे, 7 मैचों में बना सके महज इतने रन

T20 WC 2022: टी-20 वर्ल्ड कप में फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं दिनेश कार्तिक! जानें क्या कहते हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget