एक्सप्लोरर

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी को रविंद्र जडेजा ने बताया रनों का भूखा, चेन्नई सुपर किंग्स की जीत पर दी प्रतिक्रिया

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है. उन्होंने धोनी की पारी को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

महेंद्र सिंह धोनी अब भी रन बनाने के लिये भूखे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उम्मीदें बरकरार हैं. कप्तान रविंद्र जडेजा के लिये ये दोनों चीजें ही मायने रखती हैं. चेन्नई ने अब तक सात मैचों में से केवल दो में जीत दर्ज की. इनमें मुंबई इंडियन्स के खिलाफ गुरुवार की रात तीन विकेट से जीत भी शामिल है. इस जीत के नायक धोनी रहे जिन्होंने आखिरी गेंद पर विजयी चौका लगाया. धोनी की 13 गेंदों पर नाबाद 28 रन की पारी से चेन्नई ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पर यादगार जीत दर्ज की.

जडेजा ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा है कि वह अब भी (रन और जीत के लिये) भूखे हैं. उनकी लय अब भी बनी हुई है. इसे देखकर हम शांतचित रहते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि यदि वह आखिरी ओवर तक क्रीज पर हैं तो वह हमारे लिये मैच जीतेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम तनाव में थे लेकिन हमें विश्वास था कि वह (धोनी) क्रीज पर मौजूद हैं और वह मैच का सफल अंत करेंगे. उन्होंने भारत के लिये और आईपीएल में कई मैच जिताये हैं और हम जानते थे कि वह मैच का सफल अंत करेंगे. ’’

धोनी ने अपने पुराने दिनों की तरह ‘फिनिशर’ की भूमिका अच्छी तरह से निभायी. चेन्नई को आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी. धोनी ने ऐसे में जयदेव उनादकट की तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका लगाया. वह शांतचित बने रहे और आखिरी गेंद पर उन्होंने शॉर्ट फाइन लेग पर विजयी चौका लगाया.

जडेजा ने कहा, ‘‘देखिये जिस तरह से मैच आगे बढ़ रहा था हम दबाव में थे. दोनों टीम पर दबाव था क्योंकि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर क्रीज पर था. लेकिन हम जानते थे कि यदि वह (धोनी) आखिरी गेंद तक टिके रहते हैं तो हम मैच जीत जाएंगे. हमें विश्वास था कि वह आखिरी दो तीन गेंदों पर नहीं चूकेंगे और सौभाग्य से ऐसा हुआ.’’

जडेजा ने तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की भी प्रशंसा की जिन्होंने मुंबई के शीर्ष क्रम को लड़खड़ाने में अहम भूमिका निभायी. उन्होंने कहा, ‘‘जब वह (चौधरी) हमारे साथ नेट गेंदबाज था तब हमने देखा कि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और गेंद को स्विंग करा रहा है. नयी गेंद को स्विंग कराने का उसका कौशल अच्छा है और इसलिए हमने उसको टीम में बनाये रखा. हमें उस पर विश्वास था कि वह विकेट लेगा. उसने अच्छी गेंदबाजी की और विकेट लिये.’’

यह भी पढ़ें : IPL 2022: मुंबई इंडियंस की हार के बावजूद चमके तिलक वर्मा, अपने नाम किया यह खास रिकॉर्ड

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस की लगातार 7वीं हार से निराश कोच जयवर्धने, बताया किस तरह हासिल हो सकती है जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget