एक्सप्लोरर

IPL 2022: मुंबई से मिली हार का रविचंद्रन अश्विन ने बताया कारण, जानें राजस्थान ने किस पॉइंट पर गंवाया मैच

Ravichandran Ashwin IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद रविचंद्रन अश्विन ने इस पर प्रतिक्रिया दी.

Ravichandran Ashwin Rajasthan Royals vs Mumbai Indians IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी टीम की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स के हाथों पांच विकेट से हार के बाद कहा कि यदि ओस अहम भूमिका नहीं निभाती तो 159 रन का लक्ष्य पर्याप्त होता. मुंबई ने इस मैच में जीत दर्ज करके आखिरकार आईपीएल के वर्तमान सत्र में अपना खाता खोला तथा अपने कप्तान रोहित शर्मा को 35वें जन्मदिन का सर्वश्रेष्ठ उपहार दिया.

मुंबई के सामने 159 रन का लक्ष्य था जो उसने 19.2 ओवर में हासिल कर दिया. उसकी तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 51 और तिलक वर्मा ने 35 रन बनाये. अश्विन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यदि ओस ने भूमिका नहीं निभाई होती तो यह स्कोर पर्याप्त होता, लेकिन बहुत अधिक ओस पड़ रही थी, इसलिए लगा कि हमने 10-15 रन कम बनाये.’’

उन्होंने कहा, ‘‘158 प्रतिस्पर्धी स्कोर था. यह इससे जुड़ा था कि हमारी शुरुआत कैसे रही थी. हमने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया था और उनकी तुलना में एक विकेट अधिक लिया था.’’ अश्विन ने कहा, ‘‘इसलिए यह चुनौतीपूर्ण स्कोर था और हमने इस सत्र में जो भी स्कोर बनाया उसका अच्छा बचाव किया. हार दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन ओस ने अहम भूमिका निभाई. गेंद ओवरपिच हो रही थी और स्पिनरों का उपयोग आखिर में नहीं किया जा सकता था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब ओस प्रभाव डालती है तो ऐसा होता है. हमने अच्छा स्कोर बनाया था. यदि यह 10-15 रन अधिक होता तो अच्छा होता लेकिन आईपीएल में (एक टीम के) 14 मैचों में कभी ऐसा हो जाता है.’’

राजस्थान ने मुंबई को पावरप्ले में कुछ खास नहीं करने दिया और दो विकेट भी लिये लेकिन कामचलाऊ गेंदबाज डेरिल मिचेल ने सातवें ओवर में 20 रन लुटा दिये. अश्विन ने कहा, ‘‘पिछले मैच में भी डेरिल मिचेल ने सातवां ओवर किया था. यह छठे गेंदबाज के लिये हमारी रणनीति का हिस्सा है, लेकिन आज यह नहीं चल पायी. कभी ऐसा होता है.’’

यह भी पढ़ें : SRH vs CSK: इस खास क्लब में शामिल हो सकते हैं रोबिन उथप्पा, रिकॉर्ड तोड़ने के लिए लगाना होगा अर्धशतक

IPL 2022: CSK के अलावा इन 2 टीमों के लिए खेल चुके हैं जडेजा, जानें IPL में अब तक का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget