एक्सप्लोरर

IPL 2022: इन दिग्गजों का इस सीजन नहीं चला बल्ला, आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान

IPL 2022 Flop Players: कई नाम तो ऐसे हैं जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले भारी-भरकम कीमत पर रिटेन किया था. लेकिन अब इन बल्लेबाजों के रन नहीं बनाने का असर टीम पर भी हो रहा है.

IPL 2022 के आधे से अधिक मुकाबले हो चुके हैं. अब धीरे-धीरे प्लेऑफ की तस्वीर साफ होने लगी है. इस आईपीएल सीजन कई नए खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों के लिए शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं कई बड़े नाम अपने बल्ले के साथ कमाल नहीं दिखा सकते. इस फेहरिस्त में कई नाम तो ऐसे हैं जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले भारी-भरकम कीमत पर रिटेन किया था. लेकिन अब इन बल्लेबाजों के रन नहीं बनाने का असर उनकी टीम पर भी हो रहा है.

ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं मुंबई इंडियंस (MI) के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के रविन्द्र जडेजा, लखनऊ सुपरजॉइंट्स (LSG) के मनीष पांडे, पंजाब किंग्स (PBKS) के जॉनी बेयरस्टो और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत.

कीरोन पोलार्ड
मुंबई इंडियंस (MI) के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड इस सीजन बल्लेबाजी में लगातर फ्लॉप हो रहे हैं. वहीं, गेंदबाजी में भी बल्लेबाज पोलार्ड के खिलाफ आसानी से रन बना रहे हैं. पोलार्ड के खराब प्रदर्शन का असर उनकी टीम मुंबई इंडियंस (MI) पर भी हो रहा है. मुंबई इंडियंस (MI) अब तक 9 मैचों में महज 1 मैच जीत सकी है. इस सीजन मुंबई इंडियंस (MI) को लगातार 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. उन्होंने इस सीजन अब तक 9 मैचों में महज 125 रन बनाए हैं, वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.19 का रहा.

रविन्द्र जडेजा
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के रविन्द्र जडेजा इस सीजन बैट के साथ-साथ बॉलिंग में भी फ्लॉप रहे हैं. उन्होंने अब तक 9 मैचों में 113 रन बनाए हैं. वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 121.50 का रहा है. इसके अलावा जडेजा बॉलिंग में भी महज 6 विकेट ले पाए हैं.

मनीष पांडे
लखनऊ सुपरजॉइंट्स (LSG) के मनीष पांडे इस सीजन अब तक 9 मैचों में केवल 88 रन ही बना पाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 38 रहा. वहीं, पांडे का स्ट्राइक रेट 110 जबकि औसत 14.67 रहा. मनीष पांडे का यह फॉर्म कप्तान केएल राहुल के लिए टेंशन बना हुआ है.

जॉनी बेयरस्टो
पंजाब किंग्स (PBKS) के जॉनी बेयरस्टो इस भी फेहरिस्त में शामिल हैं. इंग्लैंड के इस तूफानी बल्लेबाज का भी बल्ला इस सीजन खामोश रहा है. उन्होंने अब तक इस सीजन 7 मैच खेले हैं. इन 7 मैचों में जॉनी बेयरस्टो ने 105.26 की औसत से महज 80 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 32 रन रहा. जबकि इस सीजन जॉनी बेयरस्टो का औसत 11.43 रहा है.

ऋषभ पंत
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत का भी बल्ला इस सीजन खामोश रहा है. ऋषभ पंत के इस प्रदर्शन का असर उनकी टीम पर भी हो रहा है. ऋषभ पंत ने इस 9 मैचों में 234 रन बनाए हैं. हालांकि, इस दौरान पंत का स्ट्राइक रेट 149.04 रहा है. वहीं, औसत 33.43 का रहा है. जबकि पंत का बेस्ट स्कोर 44 रहा है.

ये भी पढ़ें-

IPL: इन गेंदबाजों ने डाली हैं सबसे कम वाइड बॉल, जानें टॉप 5 में कौन कौन है शामिल

Virat Kohli: विराट की फिफ्टी पर बोले जडेजा- कोहली ने टैम्पो हासिल कर लिया, अब उसे ट्रक में बदलना होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget