एक्सप्लोरर

Watch: अंतिम ओवर में बाज़ी पलटने वाले राजस्थान के इस गेंदबाज ने किया पुष्पा सेलिब्रेशन, वायरल हो रहा वीडियो

राजस्थान रॉयल्स की इस जीत में वेस्टइंडीज के तूफानी गेंदबाज का भी अहम रोल रहा था. इस तेज गेंदबाज ने आखिरी ओवर में 11 रन नहीं बनने दिए और राजस्थान को 7 रनों से जीत दिलाई.

Obed McCoy Pushpa Viral Video: सोमवार को राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की. मुंबई के ब्रेबौर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच का रिज़ल्ट अंतिम ओवर में निकला. राजस्थान की इस जीत में वेस्टइंडीज के तूफानी गेंदबाज ओबेड मैकॉय का भी अहम रोल रहा था. इस तेज गेंदबाज ने आखिरी ओवर में 11 रन नहीं बनने दिए और राजस्थान को 7 रनों से जीत दिलाई.

काफी उतार-चढ़ाव वाले इस मैच में अंतिम ओवर तक रोमांच बना रहा. पहले एक समय ऐसा लगा रहा था कि राजस्थान ने पहली पारी में ही मैच विनिंग स्कोर बना दिया है. लेकिन श्रेयस अय्यर और आरोन फिंच की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी ने मैच केकेआर के पक्ष में कर दिया. फिर 17वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक समेत कुल चार विकेट लेकर राजस्थान की जीत पक्की कर दी थी. लेकिन फिर उमेश यादव ने मैच का रुख पलट दिया. हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. उमेश ने सिर्फ 9 गेंदों में 2 छक्के और एक चौके की मदद से 21 रन बनाए. 

जानिए अंतिम ओवर में क्या हुआ

आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 11 रन बनाने थे. क्रीज़ पर उमेश यादव और शेल्डन जैक्सन थे. मैकॉय की पहली गेंद पर दो रन बने. फिर पांच गेंदों में 9 रनों की ज़रूरत थी. इसके बाद दूसरे गेंद पर मैकॉय ने विकेट लिया. इसके बाद तीसरी गेंद पर एक रन बना. अब मैकॉय के सामने तूफानी बल्लेबाज़ी कर रहे उमेश यादव थे. वह ट्रेंट बोल्ट के ओवर में दो छक्के और एक चौका लगा चुके थे. मैकॉय ने चौथी गेंद पर उमेश को आउट कर राजस्थान को जीत दिला दी.

ओबेड मैकॉय ने मैच खत्म होने के बाद कहा, "मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं. पिछले साल के बाद से यह मेरा पहला गेम है, मैं दबाव में आ गया था, यह सिर्फ भावनाओं पर काबू पाने और कड़ी मेहनत करने के बारे में था. मैं आमतौर पर अपने स्किल पर भरोसा कता हूं, लेकिन मैंने बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेली है."

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: जमकर थिरकी पंजाब किंग्स की यह तिकड़ी, युवराज सिंह को पसंद आए रबाडा के मूव्स

लय नहीं पकड़ पा रहे पुजारा, काउंटी क्रिकेट में भी जारी है फ्लॉप प्रदर्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget