एक्सप्लोरर

IPL 2022: जमकर थिरकी पंजाब किंग्स की यह तिकड़ी, युवराज सिंह को पसंद आए रबाडा के मूव्स

IPL 2022 में पंजाब किंग्स 5 मैचों में से 3 मैच जीतकर 6 अंक के साथ लीग टेबल में तीसरे स्थान पर है.

IPL-15 में मैदान पर तो खिलाड़ी अपना दमदार खेल दिखा ही रहे हैं, साथ ही मैदान के बाहर भी इन खिलाड़ियों की कुछ स्किल्स सामने आ रही हैं. हम लगातार देख रहे हैं कि IPL में शामिल खिलाड़ी मैदान के इतर कभी गाना गाते नजर आते हैं तो कभी डांस करते दिखाई देते हैं. सभी फ्रेंचाइजी अपने इन खिलाड़ियों की मजाक-मस्ती के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. पंजाब किंग्स की टीम भी इसमें कहीं भी पीछे नहीं हैं. शिखर धवन जैसे मस्त मौला खिलाड़ी के रहते भला यह टीम इस मामले में पीछे हो भी कैसे सकती है.

शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. IPL के दौरान ही हर हफ्ते उनके डांस वीडियो आ ही जाते हैं. इस बार भी उन्होंने एक शानदार डांस वीडियो शेयर किया है. इस डांस वीडियो में वह अपनी टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के साथ नाचते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में पंजाब किंग्स की यह तिकड़ी अल्जीरियाई सिंगर खालिद के 'दीदी' सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रही है. तीनों खिलाड़ी सिर पर गिलास रखकर अलग-अलग अंदाज में डांस कर रहे हैं. इस दौरान कगिसो रबाडा भी अतरंगी स्टेप्स करते दिखाई देते हैं. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने इस डांस वीडियो पर रिप्लाई भी किया है. उन्होंने रबाडा को मेंशन कर लिखा है कि मुझे आपके मूव्स बड़े शानदार लगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

प्वाइंट्स टेबल में पंजाब तीसरे नंबर पर
IPL 2022 में पंजाब ने अपने पहले ही मैच में 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य चेज़ कर शानदार शुरुआत की थी. टीम ने अपनी यह लय बरकरार रखी है. पंजाब किंग्स 5 मैचों में से 3 मैच जीतकर 6 अंक के साथ लीग टेबल में तीसरे स्थान पर है. पंजाब का अगला मुकाबला 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: पृथ्वी शॉ को साथी खिलाड़ियों ने सिखाया आम खाना, देखें दिल्ली कैपिटल्स का मजेदार वीडियो

IPL में कोराना की एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स में मिला पहला केस, टीम के फिजियो हुए कोविड-19 पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget