एक्सप्लोरर

IPL 2022: जीत का खाता खोलने उतरेगी मुंबई इंडियंस, विनिंग ट्रैक पर लौटना चाहेगी पंजाब किंग्स

IPL में बुधवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होगी.

IPL में बुधवार को पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7.30 बजे होने वाले इस मुकाबले में जहां पंजाब किंग्स की कोशिश जीत के साथ विनिंग ट्रैक पर लौटने की होगी. वहीं मुंबई इस मैच को जीतकर IPL के इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.

शुरुआती चारों मैच गंवा चुकी है मुंबई
मुंबई इंडियंस के लिए IPL का यह सीजन अब तक पूरी तरह से फ्लॉप रहा है. टीम ने अपने शुरुआती चारों मैच गंवा दिए हैं. मुंबई कैंप में इस वक्त निराशा हावी है. ऐसे में मुंबई इंडियंस पुणे में होने वाले इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी. मुंबई के लिए इस सीजन में अब तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा है. इशान किशन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को छोड़कर बाकी बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं.

गेंदबाजी में भी मुरुगन अश्विन और टाइमल मिल्स को छोड़कर बाकी गेंदबाज कुछ खास प्रभावित नही कर सके हैं. बुमराह चार में से तीन मैचों में विकेट नहीं ले पाए हैं. बासिल थम्पी के प्रदर्शन में भी निरतंरता की कमी है. टीम को सबसे ज्यादा कमी पांचवें गेंदबाज की खल रही है. पांचवें गेंदबाज के तौर पर कीरोन पोलार्ड और डेनियल सेम्स बहुत ज्यादा खर्चीले साबित हुए हैं. अगर मुंबई को यह मैच जीतना है तो ऑलराउंडर परफार्मेंस की जरूरत होगी. आउट ऑफ फॉर्म दिखाई दे रहे रोहित शर्मा को आगे आकर रन बनाने होंगे.

पंजाब के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी
पंजाब की टीम को अपने चार में से दो मैच में जीत और दो मैच में हार नसीब हुई है. टीम के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखाई दे रही है. पंजाब किंग्स के लिए अपने कप्तान मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है. वह इस सीजन में अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब नहीं हो सके हैं. हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन औसत प्रदर्शन के साथ हर मैच में रन जरूर बना रहे हैं.

पंजाब के लिए इस वक्त लियाम लिविंगस्टोन सबसे अहम बल्लेबाज बने हुए हैं. वह गजब के फॉर्म में हैं और खूब ताबड़तोड़ रन बना रहे हैं. टीम के पास जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, ओडिन स्मिथ और शाहरुख खान जैसे बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं, हालांकि इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखाई दे रही है. अगर इनमें से एक या दो खिलाड़ी भी पिच पर कुछ देर टिक जाएं तो मुंबई के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं. टीम के लिए जितेश शर्मा भी अच्छा योगदान दे रहे हैं. 

पंजाब की गेंदबाजी भी संतुलित है. कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. ओडिन स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन भी गेंदबाजी में औसत प्रदर्शन के साथ जरूरी भूमिका निभा रहे हैं. वैसे पंजाब को भी पांचवें गेंदबाज की कमी खलती नजर आई है.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थंपी, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलेन, कायरन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और इशान किशन.

पंजाब किंग्स: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), अर्शदीप सिंह, कागिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, एम शाहरुख खान, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, इशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज अंगद बावा, ऋषि धवन, प्रेरक मांकड़, वैभव अरोड़ा, रितिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल, नाथन एलिस, अथर्व ताइडे, भानुका राजपक्षे और बेनी हॉवेल.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: रेमा के 'काम डाउन' सॉन्ग पर जमकर थिरके श्रेयस और रसेल, देखें वीडियो

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले अनुज रावत कौन हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget