एक्सप्लोरर

SRH vs RR: आईपीएल में हैदराबाद और राजस्थान की टीमें होंगी आमने-सामने, ऐसी हो सकती हैं प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2022 के पांचवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा. राजस्थानी की अगुवाई संजू सैमसन और हैदराबाद की कप्तानी केन विलियमसन करेंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा. हैदराबाद की टीम इस सीजन से अपना नया चैप्टर शुरू करेगी, क्योंकि इस बार डेविड वॉर्नर और राशिद खान फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा नहीं हैं. आईपीएल 2022 की नीलामी में हैदराबाद ने युवाओं पर भरोसा जताया. टीम के पास अनुभवी कप्तान केन विलियमसन और निकोलस पूरन व उमरान मलिक जैसे युवा खिलाड़ी हैं. जबकि दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की कमान युवा संजू सैमसन के हाथों में है और टीम ने नीलामी में जोस बटलर, देवदत्त पडिकल और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ियों पर दांव लगाया था. दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी हैं और मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

पहले मैच में नहीं खेलेंगे ये खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज सीन एबॉट अपनी राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण पहले तीन मैचों में नहीं खेल पाएंगे, जबकि बाकी खिलाड़ी उपलब्ध हैं. बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय श्रृंखला 23 मार्च को समाप्त हुई. इसलिए राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रासी वैन डेर डूसन के पहले मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. देखने वाली बात होगी कि डूसन पहले मैच में उपलब्ध होंगे या नहीं.  

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्करम, अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (विकेटकीपर), देवदत्त पडिकल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेम्स नीशम, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा.

यह भी पढ़ेंः IPL 2022: SRH के खिलाफ मैच से पहले संजू सैमसन ने भरी हुंकार, बोले- इस बार खत्म होगा खिताब का सूखा

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े मोईन अली, साथी खिलाड़ियों से कुछ इस अंदाज में मिला 'वेलकम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget