एक्सप्लोरर

IPL 2022: SRH के खिलाफ मैच से पहले संजू सैमसन ने भरी हुंकार, बोले- इस बार खत्म होगा खिताब का सूखा

IPL 2022 में कल सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच से पहले राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने हुंकार भरा है.

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का मानना है कि आईपीएल 2022 में उनके पास मजबूत टीम है, जिसमें खेल के हर विभाग में पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं और इसलिए टीम खिताब के 13 साल के इंतजार को खत्म करने की उम्मीद कर रही है. आईपीएल 2008 के चैंपियन रॉयल्स ने इस सीजन में संजू सैमसन के अलावा जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल जैसे कुछ नामी खिलाड़ियों को अपनी टीम में लिया है. सैमसन ने कहा कि जल्द से जल्द आपस में सामंजस्य बिठाना टीम की जीत के लिये महत्वपूर्ण होगा. 

सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मैच से पहले कहा, हमारा ध्यान जल्द से जल्द आपसी तालमेल स्थापित करना है. इस बार हमारे पास एक अलग टीम है. टीम में कुछ नये सदस्य हैं, इसलिए आपसी सामंजस्य बिठाना और अपने साथियों को समझना महत्वपूर्ण है.

उन्होंने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, पिछले दो तीन सीजन से हमने निश्चित रूप से सीख ली है. हमने कुछ विकल्पों पर चर्चा की और उस पर अमल किया और हमें नीलामी में एक बहुत अच्छी टीम मिली. 

सैमसन ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के पास लगभग दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिये पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं. उन्होंने कहा, हमारी टीम में काफी भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं. यह बहुत लंबा टूर्नामेंट है. हमें सभी खिलाड़ियों की मानसिकता, फिटनेस और फॉर्म को समझने की जरूरत है, लेकिन हमारे पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं. 

लसिथ मलिंगा ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच का पद संभाला और सैमसन ने कहा कि वह उनके लिये काम आसान कर रहे हैं. उन्होंने कहा, यह बहुत अच्छा है कि हमारे साथ लसिथ और कुमार संगकारा (क्रिकेट निदेशक) जैसे दिग्गज हैं जिन्हें खेलते देखकर हम बड़े हुए हैं. वे हम जैसे युवाओं को अपने खेल को बेहतर तरीके से समझने में मदद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

IPL 2022: मुंबई के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, ये स्टार ऑलराउंडर हुआ चोटिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget