एक्सप्लोरर

Watch: RCB के खिलाफ बोल्ड हुए मार्कस स्टोइनिस तो अंपायर पर जोर से चिल्लाने लगे, वीडियो वायरल

IPL 2022, RCB vs LSG: आरसीबी के खिलाफ लखनऊ को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा. आरसीबी के जोश हेजलवुड ने 4 विकेट चटकाकर लखनऊ से मैच छीन लिया.

IPL में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने बाजी मारी और लखनऊ को 18 रनों से शिकस्त दी. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे, इसके जवाब में लखनऊ 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी. इस मैच में लखनऊ के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने 15 गेंदों में 24 रन बनाए. लेकिन वह अहम मौके पर आउट हो गए और आरसीबी ने मैच पर कब्जा कर लिया.

लखनऊ के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बोल्ड होने के बाद अंपायर पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल इससे पहले वाली गेंद पर अंपायर ने वाइड का इशारा नहीं किया था, जिससे स्टोइनिस खफा नजर आए. अगली ही गेंद पर हेजलवुड ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी और यही वो टर्निंग प्वाइंट था जब लखनऊ के हाथ से मैच निकल गया. आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस काफी आक्रामक अंदाज में चिल्लाते हुए नजर आए. इसे आईपीएल ने कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन माना है.

स्टोइनिस को मिली फटकार

मार्कस स्टोइनिस के इस व्यवहार को आईपीएल ने आचार संहिता का उल्लंघन माना है और उन्हें इसके लिए फटकार लगाई गई है. पहले आशंका जताई जा रही थी कि इस व्यवहार के लिए उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है, लेकिन फिलहाल उन्हें चेतावनी दी गई है. इसके अलावा आरसीबी के खिलाफ मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने भी आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन किया जिसकी वजह से उन पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है. 

यह भी पढ़ेंः कभी IPL के 'किंग' थे कोहली, इस बार खराब फॉर्म से जूझ रहे, 7 मैचों में बना सके महज इतने रन

T20 WC 2022: टी-20 वर्ल्ड कप में फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं दिनेश कार्तिक! जानें क्या कहते हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget