एक्सप्लोरर

IPL 2022: फाइनल को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, बदल दिया मैच का समय; जानें अब कितने बजे से खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला अन्य मैचों की तुलना में आधा घंटे देरी से शुरू होगा. फाइनल भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा. अभी रात के मुकाबले 7:30 बजे शुरू होते हैं, जबकि टॉस 7 बजे होता है.

IPL 2022 final match timing: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का फाइनल मुकाबला 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच अन्य मुकाबलों की तुलना में आधा घंटे देरी से शुरू होगा. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा. अभी रात के मुकाबले 7:30 बजे शुरू होते हैं, जबकि टॉस 7 बजे होता है, वहीं दोपहर के मैच 3:30 बजे शुरू होते हैं और टॉस 3 बजे होता है.

समापन समारोह आयोजित होगा
रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल मुकाबले से पहले आईपीएल का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी. क्लोजिंग सेरेमनी 29 मई को शाम 6:30 बजे शुरू होगी और 50 मिनट तक चलेगी. इसके बाद 7:30 बजे टॉस होगा और फाइनल मुकाबला 8 बजे से शुरू होगा. बता दें कि इस साल 26 मार्च को उद्घाटन समारोह आयोजित नहीं किया गया था. लेकिन शीर्ष परिषद की बैठक में समापन समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया था.

अगले सीजन 8 बजे से शुरू होंगे मुकाबले
इससे पहले बुधवार को बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 को लेकर बड़ी घोषणा की थी. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड ने संभावित ब्रॉडकास्टर को सूचित किया था कि अगले साल से आईपीएल के रात के मुकाबले 8 बजे से और दोपहर के मैच 4 बजे से शुरू किए जाएंगे. बीसीसीआई ने यह भी कहा था कि वह कोशिश करेंगे कि 16वें सीजन में ज्यादा डबल हेडर मुकाबले न हों. बोर्ड ने 2023-27 यानी पांच सालों के लिए लीग के टेलीविजन और डिजिटल अधिकारों के लिए बोली लगाने के इच्छुक पार्टियों के लिए एक विज्ञप्ति जारी की थी. बोर्ड ने इसमें कहा था, "अगले सीजन से शुरू होने वाले आईपीएल के मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे और रात 8 बजे शुरू होंगे."

29 मई को खेला जाएगा फाइनल
आईपीएल 2022 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. 22 मई को लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो जाएंगे. इसके बाद 24 मई से प्लेऑफ के मैच शुरू होंगे. 24 मई को क्वालीफायर 1 खेला जाएगा, वहीं 25 को एलिमिनेटर होगा. यह दोनों मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जाएंगे. इसके बाद 27 मई को क्वालीफायर 2 और 29 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह दोनों मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे. अभी गुजरात और लखनऊ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं.

  • क्वालीफायर 1- 24 मई
  • एलिमिनेटर: 25 मई
  • क्वालीफायर 2- 27 मई
  • फाइनल: 29 मई

ये भी पढ़ें...

Video: IPL 2022 में फीके रहे एविन लुईस ने एक कैच से बदला मैच, लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचाया

IPL 2022: बेस प्राइस पर बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, आंकड़े और कीमत देखकर हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget