एक्सप्लोरर

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की जीत की ये रही सबसे बड़ी वजह, अक्षर पटेल ने बताया कोच पोंटिंग ने कैसे की हेल्प

अक्षर पटेल ने कहा कि मुख्य कोच रिकी पोंटिंग से बातचीत से उनकी टीम का मनोबल बढ़ा जिसके दम पर उन्होंने जीत दर्ज की.

पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच से पहले कोरोना संक्रमण की शिकार दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला अक्षर पटेल ने कहा कि मुख्य कोच रिकी पोंटिंग से बातचीत से उनकी टीम का मनोबल बढ़ा जिसके दम पर उन्होंने जीत दर्ज की. कोरोना संकट से जूझने के बावजूद दिल्ली ने पंजाब को आईपीएल के मैच में नौ विकेट से हराया.

यह मैच पुणे की बजाय ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. मैच से चंद घंटे पहले ही दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे. अक्षर ने कहा, ‘‘हम पृथकवास में थे और उसके दो तीन दिन बाद अभ्यास शुरू किया. पोंटिंग ने हमसे कहा कि हमारे पास दो विकल्प हैं. हमें मैच खेलना है. या तो पॉजिटिव मामलों के बारे में सोचकर तैयारी भूल जायें या यह सोचकर कि बाहरी चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं, तैयारी पर फोकस करें.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने खेल पर फोकस कर रहे थे और उसी के मुताबिक रणनीति बनाई. उनकी बातें हमारे जेहन में थी.’’

दिल्ली ने पंजाब को 115 रन पर समेटने के बाद 10.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. डेविड वॉर्नर ने नाबाद 60 रन बनाये. अक्षर ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के फॉर्म में लौटने पर खुशी जताते हुए कहा कि दिल्ली टीम प्रबंधन ने उसकी काफी हौसलाअफजाई की है. उन्होंने कहा, ‘‘माहौल काफी अहम होता है. कुलदीप को आत्मविश्वास की जरूरत थी. एक या दो सत्र खराब जाने पर आत्मविश्वास कम हो जाता है. ऋषभ पंत और कोचिंग स्टाफ ने उसे जरूरी आत्मविश्वास दिया.’’

यह भी पढ़ें : MI vs CSK: जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज होने वाला है बड़ा रिकॉर्ड, रोबिन उथप्पा भी हासिल करेंगे यह उपलब्धि

IPL 2022: डेविड वॉर्नर का 'पुष्पा' वाला अंदाज देखा क्या! दिल्ली को मैच जिताने के बाद किया था 'मैं झुकेगा नहीं' स्टेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget