एक्सप्लोरर

MI vs CSK: जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज होने वाला है बड़ा रिकॉर्ड, रोबिन उथप्पा भी हासिल करेंगे यह उपलब्धि

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और चेन्नई सुपर किंग्स के बैट्समैन रोबिन उथप्पा के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है.

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की स्थिति अब तक खराब बनी हुई है. टीम ने इस सीजन में अब तक 6 मैच खेले हैं और सभी में हार का सामना किया है. मुंबई का अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स से है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर वापसी करना चाहेगी. यह मुकाबला तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए बेहद खास होगा. वहीं चेन्नई के बैट्समैन रोबिन उथप्पा के लिए भी यह मैच खास होने वाला है.

चेन्नई के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला बुमराह के लिए खास होगा. यह उनके करियर का 200वां मैच है. उन्होंने अब तक खेले 199 टी20 मैचों में 242 विकेट झटके हैं. बुमराह कई मौकों पर खतरनाक गेंदबाजी कर चुके हैं. उन्होंने 57 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 67 विकेट झटके हैं. बुमराह ने आईपीएल में 112 मैच खेले हैं और इस दौरान 134 विकेट लिए हैं.

वहीं अनुभवी बैट्समैन रोबिन उथप्पा के लिए यह मैच बेहद खास होने वाला है. उथप्पा का यह आईपीएल का 200वां मैच होगा. इस टूर्नामेंट में उन्होंने कई मौकों पर खतरनाक बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिलाई है. उथप्पा ने अब तक खेले 199 मैचों में 4919 रन बनाए हैं. उनके पास इस मैच में 5000 रन पूरे करने का भी मौका है. उथप्पा का इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 88 रन रहा है. उन्होंने इस में 27 अर्धशतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें : IPL 2022: डेविड वॉर्नर का 'पुष्पा' वाला अंदाज देखा क्या! दिल्ली को मैच जिताने के बाद किया था 'मैं झुकेगा नहीं' स्टेप

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों पर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, वीडियो में देखे कैसे बची टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget