एक्सप्लोरर

IPL 2021: KKR की हार पर वीरेंद्र सहवाग ने ली चुटकी, MI को बनाया अंडरटेकर

IPL 2021: मंगलवार को खेले गए बेहद ही रोमांचक मुकाबले में केकेआर के हिस्से 10 रन से हार आई. केकेआर की इस हार से फैंस काफी निराश हैं. लेकिन वीरेंद्र सहवाग ने केकेआर पर अलग ही अंदाज में चुटकी लेते हुए मुंबई इंडियंस को अंडरटेकर बना दिया.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के शुरुआती दौर में ही बेहद रोमांचक मैच होने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने हारी और बाजी को अपने नाम कर दिखाया और केकेआर को 10 रन से मात दी. मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ ही पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को भी अपना मुरीद बना लिया. वीरेंद्र सहवाग ने केकेआर पर मिली शानदार जीत के बाद मुम्बई इंडियंस की तुलना डब्ल्यूडब्ल्यूई के लेजेंड पहलवान अंडरटेकर से की. 

मंगलवार को मुम्बई को 152 रनों पर समेटने के बाद कोलकाता की आसान जीत की बढ़ रही थी. कोलकाता नाइटराइडर्स को आखिरी पांच ओवर में जीत के लिए 31 रन की जरूरत थी और उसके हाथ में साथ विकेट थे. लेकिन मुम्बई के गेंदबाजों ने अचानक पासा पलट दिया और अपनी टीम को 10 रनों से जीत दिला दी.

सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि यह कुछ ऐसा ही है जैसा अंडरटेकर ने कई मौकों पर अपने कॉफिन से निकलकर रैंडी ओरटोन को पटखनी दी है. अपने पोस्ट में सहवाग ने एक जीआईएफ लगाया है जिसमें अंडरटेकर ओरटोन को गले से पकड़कर उसी कॉफीन मे धकेलते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें से वह निकले थे.

शाहरुख खान ने फैंस से मांगी माफी

कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी मुकाबले में मिली इस हार के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान ने प्रशंसकों से माफी मांगी है. शाहरुख ने टीम की हार के बाद ट्वीट कर कहा, "निराशाजनक प्रदर्शन. प्रशंसकों से माफी चाहता हूं."

केकेआर ने हालांकि टूर्नामेंट में अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया था. अपने पहले मैच में केकेआर की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराने में कामयाब हुई थी. इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में केकेआर के दो मैच के बाद दो प्वाइंट्स हैं.

IPL 2021: शाहरुख के समर्थन में आए आंद्रे रसेल, लेकिन वापसी को लेकर किया यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget