एक्सप्लोरर

IPL 2021: टीम इंडिया में वापसी से बारे में नहीं सोच रहे पृथ्वी शॉ, बताया क्या है कमी

IPL 2021: पृथ्वी शॉ के लिए साल 2020 काफी खराब रहा था. आईपीएल और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शॉ ने अपने प्रदर्शन से बेहद निराश किया. लेकिन शॉ अब अपनी तकनीक में बदलाव करके फॉर्म में वापसी कर चुके हैं.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार शुरुआत की है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए पहले मैच में पृथ्वी शॉ ने 38 गेंद में 72 रन की पारी खेली. पिछले साल आईपीएल और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन की वजह से शॉ को टीम इंडिया में जगह गंवानी पड़ी थी. पृथ्वी शॉ का कहना है कि वह फिलहाल टीम में वापसी के बारे में नहीं सोच रहे हैं. 

शॉ ने कहा, "मैं अभी भारतीय टीम के बारे में अधिक नहीं सोच रहा क्योंकि टीम से निकाला जाना सचमुच काफी निराशाजनक था. मैं उससे आगे बढ़ गया हूं. मैंने मान लिया है कि मेरी बैटिंग तकनीक में कमी है और मुझे सबसे पहले उसे सुधारना है. मुझे इस पर काम करते हुए अपने आप में सुधार लाना है. इसके लिए मैं किसी तरह का बहाना नहीं बना सकता."

सीएसके के खिलाफ मैच में दिल्ली के नवनियुक्त कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उनकी टीम उनके गुरू रहे महेंद्र सिंह धोनी की सुपर किंग्स को 188 रनों पर रोकने में सफल रही और फिर शिखर धवन (85 रन, 54 गेंद,10 चौके, 2 छक्के) तथा पृथ्वी शॉ (72 रन, 38 गेंद, 9 चौके, 3 छक्के) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 138 रनों की साझेदारी के दम पर सात विकेट से जीत दर्ज की.

प्रवीण आमरे ने की शॉ की मदद

दिल्ली की टीम बीते सीजन में फाइनल तक पहुंची थी जबकि सुपर किंग्स प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सके थे. दिल्ली के खिलाफ धोनी का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निराशाजनकर रहा. वह दो गेंदें खेलकर खाता खोले बगैर पवेलिटन लौटे.

अपनी वापसी वाली पारी के बारे में पृथ्वी शॉ ने कहा, " हमने जो प्लान बनाया, उस पर अमल भी किया. ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद ड्रॉप होने के बाद मैं प्रवीण सर के पास गया. अपनी बैटिंग पर चर्चा की और फिर घरेलू मैच खेले, जिसका मुझे फायदा हुआ. मुझे बहुत खुशी है कि मैं वापसी कर सका. मेरी बैटिंग में जो भी कमी है, मैं उस पर काम कर रहा हूं."

SRH vs KKR: कोलकाता के सामने भुवनेश्वर और राशिद खान से पार पाने की होगी चुनौती, ये हो सकती है हैदराबाद की Playing 11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget