एक्सप्लोरर

IPL 14: पंजाब को हराकर 5वें नंबर पर पहुंची कोलकाता, लगातार चार हार के बाद चखा जीत का स्वाद

आईपीएल के 14वें सीजन के 21वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पंजाब को पांच विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही अंक तालिका में कोलकाता की टीम पांचवें नंबर पर पहुंच गई है.

अहमदाबाद. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और कप्तान इयोन मोर्गन की संयमभरी पारी के दम पर सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में पंजाब किंग्स को पांच विकेट से मात दी. इस जीत के साथ कोलकाता ने सीरीज में दूसरी जीत दर्ज की है. कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को नौ विकेट पर 123 रनों पर रोक दिया और फिर उसने 16.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

पंजाब से मिले 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की भी शुरूआत खराब रही और टीम ने 17 रन तक ही अपने तीन विकेट गंवा दिए, जिसमें शुभमन गिल (9), नितीश राणा (0) और सुनील नारायण (0) के विकेट शामिल है. हालांकि इसके बाद फिर राहुल त्रिपाठी (41) और कप्तान इयोन मोर्गन (नाबाद 47) ने चौथे विकेट के लिए 48 गेंदों पर 66 रनों की साझेदारी करके टीम को संभाला. इसके बाद त्रिपाठी आउट हो गए. उन्होंने 32 गेंदों पर सात चौके लगाए.

इयोन मोर्गन ने दिलाई  कोलकाता को जीत
त्रिपाठी के आउट होने के बाद आंद्रे रसल (10) भी टीम के 98 के स्कोर पर पांचवें बल्लेबाज के रूप में रन आउट हो गए. हालांकि मोर्गन ने एक छोर संभाले रखा और 47 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी. मोर्गन ने 40 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए. दिनेश कार्तिक ने छह गेंदों पर दो चौके के सहारे नाबाद 12 रन बनाए.

बड़ा लक्ष्य देने में विफल रही पंजाब की टीम
पंजाब किंग्स के लिए मोहम्मद शमी, मोजेस आनरीकेज, अर्शदीप सिंह और दीपक हुड्डा ने एक-एक विकेट लिए. इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 123 रनों पर रोक दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब के लिए कप्तान लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की. इसके बाद टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई और वह कोलकाता को बड़ा लक्ष्य नहीं दे पाई.

अग्रवाल ने 34 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 34 रनों की पारी खेली. उनके अलावा निकोलस पूरन ने 19 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की बदौलत 19 रन बनाए. कप्तान लोकेश राहुल ने भी 19 जबकि शाहरुख खान ने 13 रनों का योगदान दिया.

अंत में क्रिस जॉर्डन ने 18 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 30 रनों की पारी खेलकर पंजाब को 123 रनों तक पहुंचाया. जॉर्डन ने मोहम्मद शमी के साथ नौवें विकेट के लिए नौ गेंदों पर 23 रनों की साझेदारी की. पंजाब ने अंतिम पांच ओवरों में 41 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए. कोलकाता की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन और पैट कमिंस तथा सुनील नारायण ने दो-दो, जबकि शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिए.

अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंची कोलकाता
कोलकाता की इस सीजन में 6 मैचों में यह दूसरी जीत है. टीम के अब चार अंक हो गए हैं और वह तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. कोलकाता की लगातार चार हार के बाद यह पहली जीत है. पंजाब को छह मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है. टीम चार अंकों के साथ छठे नंबर पर है.

इसे भी पढ़ेंः
SRH vs DC: सुपर ओवर में हैदराबाद को हराकर दूसरे नंबर पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

CSK vs RCB: तूफानी अर्धशतक जड़ने वाले जडेजा ने झटके तीन विकेट, बैंगलोर को मिली पहली हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget