एक्सप्लोरर

IPL 2021: KKR के कोच मैकुलम ने कहा- भारत में आईपीएल के पहले फेज के दौरान बेहद डरे हुए थे सभी लोग

IPL 2021: मैकुलम ने कहा कि, भारत में आईपीएल के पहले फेज के दौरान जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर फैली तब डर के मारे सभी की बुरी हालत थी. KKR 20 सितंबर को आरसीबी के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी.

IPL 2021: आईपीएल 2021 का दूसरा फेज 19 सितंबर यूएई में शुरू होने जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 20 सितंबर को आरसीबी के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. टीम के सभी खिलाड़ी और कोच इस टूर्नामेंट के लिए यहां पहुंच चुके हैं. केकेआर के हेड कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने कहा है कि, भारत में आईपीएल के पहले फेज के दौरान जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर फैली तब डर के मारे सभी की बुरी हालत थी. 

ब्रेंडन मैकुलम ने केकेआर की वेबसाइट पर लिखा, "हम यहां दूसरे फेज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हमें एक दूसरे का मनोबल बढाना होगा और अगले चार से पांच सप्ताह शानदार प्रदर्शन करना होगा." उन्होंने कहा, "पिछली बार सत्र के पहले चरण के दौरान मुझे लगता है कि हम बहुत ज्यादा डरे हुए थे. उस समय भारत में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप था जिसमें कई जानें गई." केकेआर का प्रदर्शन पहले फेज में अच्छा नहीं रहा और टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद है. हालांकि कोच मैकुलम को उम्मीद है कि यूएई में दूसरे फेज के दौरान टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी.

टीम को पता है कि मैं कैसा प्रदर्शन चाहता हूं 

केकेआर के साथ एक खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल के सफल का आगाज करने वाले 39 वर्ष के मैकुलम अब कोच हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर आगे आयेगी. अपनी कोचिंग शैली के बारे में उन्होंने कहा, "जब मैने भारत छोड़ा तो हर किसी ने कोच के रूप में मुझे जान लिया था और अब उन्हें यह भी पता है कि मैं टीम से कैसा प्रदर्शन चाहता हूं." 

पहले फेज में केकेआर वरूण चक्रवर्ती और संदीप वारियर सबसे पहले पॉजिटिव आए थे 

बता दें कि भारत में आईपीएल मुकाबलों के दौरान केकेआर के स्पिनर वरूण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वारियर सबसे पहले मई में कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे. जिसके बाद कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें 

IPL 2021: आरसीबी की शानदार पहल, पहले मैच में कोविड योद्धाओं के सम्मान में 'ब्लू जर्सी' पहनकर खेलेगी कोहली की टीम

IPL 2021: आईपीएल से हटने को लेकर सामने आया क्रिस वोक्स का बयान, टी20 वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज को बताया वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget