एक्सप्लोरर

IPL 2021: आईसीसी ने बढ़ाई बीसीसीआई की मुश्किल, आईपीएल फाइनल को लेकर होगा बदलाव

IPL 2021: बीसीसीआई ने आईपीएल 14 के बाकी बचे 31 मैचों को लेकर एक प्लान बना लिया था. लेकिन आईसीसी ने ऐसी बात कह दी है जिसकी वजह से बोर्ड को अपने पूरे प्लान में बदलाव करना होगा.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को लेकर बीसीसीआई की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. बीसीसीआई ने आईपीएल 14 के दूसरे फेज को यूएई में करवाने का फैसला किया है. बीसीसीआई लीग के बाकी बचे मैचों का आयोजन 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच करवाना चाहता है. लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने साफ कर दिया है कि बीसीसीआई को 15 अक्टूबर से पहले ही आईपीएल फाइनल का आयोजन करवाना होगा.

दरअसल, 18 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करेगा. इसी वजह से अब बीसीसीआई को आईपीएल सीजन 14 के बाकी बचे मैचों को लेकर नया प्लान बनाना होगा.

बीसीसीआई के लिए एक और समस्या इंग्लैंड और इंडिया के बीच खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी है. टीम इंडिया 15 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलकर यूएई पहुंचेगी. लंबे दौरे के बाद खिलाड़ियों को रिफ्रेश होने के लिए कम से कम तीन दिन का समय चाहिए होगा.

वर्ल्ड कप पर भी फंसा हुआ है पेंच

बीसीसीआई इन सब स्थितियों को देखते हुए 19 सितंबर से आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे हिस्से का आयोजन कर सकता है. जहां तक फाइनल की बात है तो वह 9 या 10 अक्टूबर को खेला जा सकता है. 20 से 22 दिन का विंडो हालांकि खिलाड़ियों के लिए आसान साबित नहीं होने वाला है, क्योंकि इस विंडो पीरियड में 31 मैचों का आयोजन करवाने के लिए कम से कम 10 डबल हेडर खेलने की जरूरत पड़ेगी.

आईपीएल का शेड्यूल बनाने के अलावा बीसीसीआई वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर भी मुश्किल में फंसा हुआ है. मौजूदा हालात को देखते हुए वर्ल्ड कप का भारत से यूएई शिफ्ट होना तय है. यूएई में तीन ही मैदान है और उन्हें आईपीएल के बाद वर्ल्ड कप के लिए तैयार करने में 7 से 10 के समय की जरूरत होगी.

आईसीसी ने हालांकि बीसीसीआई को राहत देते हुए वर्ल्ड कप पर फैसला लेने के लिए 28 जून तक का समय दिया है. यूएई के साथ ओमान में भी वर्ल्ड कप के कुछ मैचों का आयोजन हो सकता है.

IND Vs SL: श्रीलंका दौरे पर राहुल द्रविड़ होंगे टीम इंडिया के कोच, इस खिलाड़ी को मिल सकती है कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget