एक्सप्लोरर

IPL 2021: 22 साल के गेंदबाज ने उड़ाई धोनी की गल्लियां, वायरल हो रहा है वीडियो

IPL 2021: आईपीएल के 14वें सीजन से पहले चेन्नई में सीएसके का प्रैक्टिस सेशन चल रहा है. प्रैक्टिस सेशन में धोनी को 22 साल के तेज गेंदबाज हरिशंकर ने बोल्ड किया है. धोनी को बोल्ड करने का वीडियो वायरल हो रहा है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होने जा रही है. लेकिन पिछले साल खराब प्रदर्शन के बाद इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की नज़रें धमाकेदार वापसी पर हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल 22 साल के तेज गेंदबाज हरिशंकर रेड्डी पर दांव लगाया है. हरिशंकर रेड्डी प्रैक्टिस सेशन के दौरान ही चर्चा का विषय बन गए हैं.

सीएसके ने हरिशंकर रेड्डी पर 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में ही दांव लगाया. हरिशंकर रेड्डी ने प्रैक्टिस सेशन में टीम के कप्तान और दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज एम एस धोनी को क्लीन बोल्ड कर दिया. हरिशंकर रेड्डी द्वारा धोनी को बोल्ड किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रैक्टिस सेशन के दौरान हरिशंकर रेड्डी की गेंदबाजी पर एमएस धोनी प्रैक्टिस कर रहे थे. लेकिन हरिशंकर रेड्डी की एक गेंद पर ना सिर्फ धोनी बोल्ड हो गए बल्कि लेग स्टंप काफी दूर जाकर गिरा.

हरीशंकर रेड्डी से हैं बड़ी उम्मीदें

बता दें कि हरिशंकर रेड्डी ने 2018 में आंध्र प्रदेश की टीम से डेब्यू किया था. लेकिन अभी तक हरिशंकर रेड्डी को अब तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. लेकिन इस साल हरीशंकर रेड्डी से बड़ी उम्मीदें हैं.

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले महीने से ही आईपीएल के 14वें सीजन के लिए अपना प्रैक्टिस सेशन शुरू कर दिया था. चेन्नई सुपर किंग्स के इस प्रैक्टिस सेशन में धोनी के अलावा सुरेश रैना और अंबाती रायडू जैसे दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. सीएसके ने इस साल मोईन अली पर भी दांव लगाया है जो इंडिया और इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम के साथ जुड़ेंगे.

कोरोना की वजह से क्रिकेट का नुकसान होना जारी, टी20 वर्ल्डकप 2022 के क्वालिफायर मुकाबले स्थगित हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget