एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Captaincy: कप्तानी में Rishabh Pant का धमाल, 9 वर्षों के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के सर्वश्रेष्ठ कप्तान

Rishabh Pant: 2012 के बाद से दिल्ली कैपिटल्स ने लीग में पहली बार 10 मैच जीते हैं, इससे पहले उसने IPL 2012 में 11 और IPL 2009 में 10 मैच जीते थे.

Delhi Capitals Captain Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL) के फाइनल तक पहुंचाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के चोटिल होने के बाद आईपीएल 2021 के लिए ऋषभ पंत (Rishbah Pant) को कमान सौंपी गई. बल्ले से धमाल मचाने वाले पंत से डीसी के फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वो कप्तानी में भी अपना जौहर दिखाएं.

आईपीएल 2021 में दिल्ली का पहला मुक़ाबला चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ. इस मैच में पंत ने अपने शानदार कप्तानी का नमुना दिखाया और आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक को हराकर दिल्ली के अभियान शुरुआत की. दिल्ली को अपने अगले मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन उसके बाद कप्तान पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर हैट्रिक जीत दर्ज की.

पंत की कप्तानी में दिल्ली की शानदार शुरुआत

अपने शुरुआती 8 मैचों में दिल्ली ने 6 मुक़ाबले जीतकर प्लेऑफ के लिए दावेदारी मजबूत कर ली थी, तभी कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से आईपीएल को स्थगित कर दिया गया. बीसीसीआई ने लीग का दूसरा लेग यूएई में कराने का फैसला किया और दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ. दिल्ली ने यहां भी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और अपने लीग के 14 मैचों में से 10 मैच जीतकर, अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया.

साल 2012 के बाद लीग मैचों में दिल्ली का ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. जहां दिल्ली कैपिटल्स (तब डिल्ली डेयरडेविल्स) ने साल 2012 में लीग में 11 मैच जीते थे, तो साल 2009 में 10 मुक़ाबलों के जीतकर दिल्ली ने अंतिम चार में जगह बनाई थी.

2012 के बाद दिल्ली ने जीते सबसे अधिक मैच

ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली ने साल 2012 के बाद से लीग में 10 या उससे अधिक मैच जीते हैं. पिछले सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में डीसी ने 9 मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था और फाइनल में जगह बनाई थी. पंत का कप्तानी रिकॉर्ड अब तक शानदार रहा है और डीसी के फैंस को उम्मीद होगी कि वो एक कदम आगे बढ़ते हुए दिल्ली को पहली बार खिताब दिलाएं. पंत को जब से कप्तानी सौंपी गई है, तब से उनका बल्ला भी पूराने अंदाज में बोलने लगा है और जब कप्तान बेखौफ अंदाज में खेलने वाला हो, तो पूरी टीम पर उसका असर दिखता है. ऐसे में डीसी के फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि ऋषभ पंत उस सूखे को खत्म करें, जो आईपीएल के उद्घाटन सीजन से चला आ रहा है.

ये भी पढ़ें- 

David Warner का चौंकाने वाला खुलासा, Sunrisers Hyderabad की कप्तानी से हटाए जाने को लेकर दिया बयान

IPL 2021 RCB vs KKR: RCB के इस खिलाड़ी की पार्टनर को हार बाद ट्रोल्स ने कहे अपशब्द, दिनेश कार्तिक आए समर्थन में, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget