एक्सप्लोरर

IPL 2021: बेन स्टोक्स की सर्जरी पर ईसीबी का अपडेट आया, इतने महीने बाद होगी वापसी

IPL 2021: बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की ओर से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलते हुए चोटिल हो गए थे. इस चोट की वजह से स्टोक्स कम से कम तीन महीने के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर हो गए हैं.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आ रही हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलेत हुए स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स चोटिल हो गए थे. अब स्कैन में स्टोक्स के बाएं हाथ की एक उंगूली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है. इस फ्रैक्चर की वजह से स्टोक्स को 12 हफ्ते तक मैदान से दूर रहना होगा. इसके साथ ही शनिवार को बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए रवाना हो रहे हैं.

राजस्थान रॉयल्स ने इससे पहले कहा था कि बेन स्टोक्स चोट के बावजूद टीम के साथ बने रहेंगे. लेकिन अब स्टोक्स के इंग्लैंड वापस लौटने की पुष्टि हो चुकी है. बेन स्टोक्स की उंगूली की सर्जरी सोमवार को होगी. ईसीबी ने इस बात की जानकारी दी है. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ''बेन स्टोक्स 12 सप्ताह के लिए खेल से दूर रहेंगे. लीड्स में सोमवार को उन्हें सर्जरी करवानी होगी.''

स्टोक्स को यह चोट राजस्थान रॉयल्स के सत्र के पहले मैच में पंजाब किंग्स के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल के कैच को लपकने के लिए डाइव लगाते समय लगी थी. वह इस चोट के कारण आईपीएल के पूरे सत्र से बाहर हो गये है.

इंग्लैंड की टीम के लिए भी झटका

बेन स्टोक्स का चोटिल होना ना सिर्फ राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्कि इंग्लैंड की टीम के लिए भी बड़ा झटका है. बेन स्टोक्स आईपीएल के अलावा जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की दो टेस्ट मैचों की सीरीज और श्रीलंका के खिलाफ 23 से चार जुलाई तक चलने वाली लिमिटिड ओवर सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे. 

जुलाई के दूसरे सप्ताह में बेन स्टोक्स की टीम में वापसी हो सकती है. इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ आठ से 11 जुलाई तक तीन मौचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के साथ ही बेन स्टोक्स की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की उम्मीद जताई जा रही है. 

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स को मिली राहत, टीम के साथ जुड़ा स्टार तेज गेंदबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget