एक्सप्लोरर

IPL 2020: खराब फैसले की वजह से निशाने पर हैं विराट कोहली, राजस्थान के खिलाफ मैच में करेंगे बदलाव

IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने डिविलियर्स को लेकर बेहद ही खराब फैसला किया. विराट कोहली को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहम बदलाव करने पर मजबूर होना पड़ेगा.

इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी को किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में विराट कोहली ने टीम के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा था. विराट कोहली के इस फैसले की काफी आलोचना हो रही है. ऐसे में संभावना है कि एबी डिविलियर्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले की तरह ही नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे.

डिविलियर्स ने पंजाब के खिलाफ मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुश्किल पिच पर 33 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की पारी खेली थी. लेकिन पंजाब के खिलाफ उनसे पहले वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे को भेजा गया था.

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी पीटरसन ने कोहली के इस फैसले को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "डिविलियर्स 15 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने हर तरह के गेंदबाजों को खेला है. आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को ज्यादा से ज्यादा गेंदें फेंकनी चाहिए. अगर वो 24-25 गेंदें खेलते, जो उन दो बल्लेबाजों ने खेली, तो जिस गेंद पर वो आउट हुए वो मैदान के बाहर जाती."

आरसीबी की डिविलियर्स को देर से भेजने की रणनीति किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बिल्कुल भी काम नहीं आई. डिविलियर्स छठे नंबर पर बल्लेबाजी ककरने आए और सिर्फ दो रन ही बना पाए.

सुनील गावस्कर ने भी कोहली के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि दुबे को पहले भेजकर आरसीबी ने डिविलियर्स को दो ओवर कम खेलने का मौका दिया.

हालांकि विराट कोहली ने अपने फैसले का बचाव किया. कोहली का कहना था कि वह लेफ्ट और राइट का कॉम्बिनेशन बनाए रखना चाहते थे. लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ यह प्रयोग सफल नहीं होने के बाद डिविलियर्स के अपने पहले से तय चार नंबर पर ही खेलने की संभावना है. शनिवार को आरसीबी की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी.

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं कोच पोंटिंग, CSK के खिलाफ मैच से पहले किया यह दावा IPL 2020: KKR के खिलाफ टीम के प्रदर्शन से खुश हैं कप्तान रोहित शर्मा, इन खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget