एक्सप्लोरर

IPL 2020: मनीष पांडे ने पकड़ा आईपीएल का सबसे बेहतरीन कैच, वीडियो वायरल हुआ

IPL 2020: मनीष पांडे के अलावा राशिद खान ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में शानदार कैच पकड़ा. राशिद खान के कैच ने कपिल देव की याद दिला दी.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के शुरुआती दौर में फैंस को कई शानदार कैच देखने को मिले हैं. रविवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में भी राशिद खान और मनीष पांडे ने बेहतरीन फील्डिंग का नमूना पेश किया. मनीष पांडे ने जहां डाइव लगाते हुए कैच लिया, वहीं राशिद खान ने अपनी गेंद पर ही कैच पकड़ा.

राशिद खान ने 14वें ओवर में डी कॉक को अपनी ही गेंद पर आउट किया. डी कॉक ने राशिद की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद सही से बल्ले पर लगी नहीं. राशिद खान ने मीड विकेट तक भागते हुए डी कॉक का बेहतरीन कैच पकड़ा.

IPL 2020: मनीष पांडे ने पकड़ा आईपीएल का सबसे बेहतरीन कैच, वीडियो वायरल हुआ

राशिद खान के इस कैच ने 1983 के वर्ल्ड कप की याद भी दिला दी. कपिल देव ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विव रिचर्ड्स का इसी तरह से अपनी गेंदबाजी पर भागते हुए कैच पकड़ा था.

अगले ही ओवर में मनीष पांडे ने ईशान किशन का शानदार कैच पकड़ा. मनीष पांडे ने 15 ओवर में संदीप शर्मा की गेंद पर ईशान किशन का लॉन्ग ऑन पर डाइव लगाते हुए कैच पकड़ा. मनीष पांडे के कैच को इस टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन कैच में शुमार किया जा रहा है.

हैदराबाद को मिली तीसरी हार

मनीष पांडे और राशीद खान की शानदार फील्डिंग हालांकि हैदराबाद को हार से नहीं बचा सकी. मुंबई ने हैदराबाद के सामने 209 रन की चुनौती रखी थी, लेकिन हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन ही बना पाई. मनीष पांडे ने 19 गेंद में 30 रन की पारी खेली. हैदराबाद की टीम अब अपने पांच में से तीन मैच गंवा चुकी है.

IPL 2020: यूएई पहुंचते ही स्टोक्स इस वजह से हुए परेशान, राजस्थान रॉयल्स को हो सकती है दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget