एक्सप्लोरर

IPL 2020: हार के बावजूद कार्तिक ने किया टीम का बचाव, बोले- दो छक्के बदल देते मैच

IPL 2020: दिल्ली ने केकेआर के सामने 229 रन की चुनौती रखी थी. लेकिन केकेआर की टीम 20 ओवर का अंत होने पर 210 ही बना पाई.

IPL 2020: शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 में पहली बार डबल हैडर मुकाबले देखने को मिले. पहले मैच में जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने राजस्थान रॉयल्स को मात दी, वहीं दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंह की खानी पड़ी. केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने हार के बावजूद टीम का बचान किया है. कार्तिक का कहना है कि जिस तरह से लक्ष्य का पीछा किया गया उसकी वजह से उन्हें टीम पर गर्व है.

केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 18 रनों से हार मिली. लेकिन कार्तिक ने कहा कि टीम जिस तरह से खेली उससे वो आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल करने से महज कुछ बड़े शॉट्स से चूक गई.

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 228 रन बनाए. कोलकाता आठ विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी. कार्तिक ने कहा, "टीम के खिलाड़ियों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उस पर मुझे गर्व है. हम लगातार लड़ते रहे जो टीम का स्वाभाव है. ईमानदारी से कहूं तो, कुछ और छक्के हमें मैच जिता सकते थे. इसलिए गेंदबाजों की ज्यादा गलती नहीं है."

कार्तिक ने कहा कि उनकी टीम दो छक्के और लगा देती तो मैच का नतीजा कुछ और होता. उन्होंने कहा, "शायद 10 रन ज्यादा हो गए, लेकिन दो और छक्के होते तो हम मैच जीत गए होते. हम रसेल को ज्यादा समय देना चाहते थे, ताकि वह अपना प्रभाव छोड़ सकें. हम नरेन के रोल को लेकर बात प्रशिक्षकों से बात करेंगे, लेकिन मुझे नरेन पर पूरा भरोसा है."

केकेआर की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार का खामियाजा प्वाइंट्स टेबल में उठाना पड़ा है. केकेआर ने अपने चार में से दो मुकाबले गंवाए हैं, जबकि दो ही मैचों में उसे जीत मिली है. केकेआर अब चार प्वाइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर है.

IPL 2020: विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के राहुल तेवतिया को दिया ये खास तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget