एक्सप्लोरर

IPL 2020: प्वाइंट्स टेबल में हैदराबाद की हुई चांदी, धोनी की टीम की हालात बेहद ही खस्ता

IPL 2020: हैदराबाद और चेन्नई के मैच बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़े उलटफेर हुए हैं. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की स्थिति में थोड़ा बदलाव है.

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके को आईपीएल 13 के 14वें मुकाबले में 7 रन से मात दी. हैदराबाद की लगातार दूसरी जीत और सीएसके की हार से प्वाइंट्स टेबल की स्थिति में बदलाव हुए हैं. मुंबई इंडियंस हालांकि चार मैच में दो जीत के साथ बेहतर नेट रनरेट के चलते नंबर वन बनी हुई है.

दिल्ली कैपिटल्स ने भी प्वाइंट्स टेबल में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तीन में से दो मैचों में जीत दर्ज की है. केकेआर की टीम भी तीन में से दो मैच जीतकर तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लगातार दूसरी जीत से तीन पायदान का फायदा हुआ है. सनराइजर्स हैदराबाद चार मैच में मिली दूसरी जीत से अब सातवें से चौथे पायदान पर पहुंच गई है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम तीन मैच में दो जीत के साथ पांचवें नंबर पर है. रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर की टीम तीन मैच में दो जीत के साथ छठे पायदान पर बनी हुई है.

किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स दो ही ऐसी टीमें हैं जिन्हें अब तक सिर्फ एक-एक मैच में ही जीत मिली है. किंग्स इलेवन पंजाब चार मैच में एक जीत के साथ सातवें नंबर पर है, जबकि सीएसके की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और टीम आठवें नंबर पर बनी हुई है. सीएसके का नेट रनरेट किंग्स इलेवन पंजाब की तुलना में काफी खराब है.

मयंक अग्रवाल के पास है ऑरेंज कैप

किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल चार मैच मैचों में 246 रन बनाकर ऑरेंज कैप होल्डर बने हुए हैं. दूसरे नंबर पर के एल राहुल हैं जिन्होंने चार मैचों में 239 रन बनाए हैं. सीएसके के डु प्लेसिस चार मैच में 195 रन के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.

किंग्स इलेवन पंजाब के मोहम्मद शमी चार मैच में 8 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं. रबाडा ने तीन मैच में 7 विकेट लिए हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं. राहुल चाहर चार मैच में 6 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

रविंद्र जडेजा की अनोखे क्लब में एंट्री, IPL में बेहद ही खास मुकाम हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget