एक्सप्लोरर

IPL 2020: राजस्थान की फील्डिंग और गेंदबाजी से खुश नहीं स्मिथ, बोले सुधार करना होगा

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स किसी तरह से प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. पांड्या ने रविवार को राजस्थान के गेंदबाजो की जमकर धुनाई की.

मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से मात देकर राजस्थान रॉयल्स ने किसी तरह से अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. कप्तान स्टीव स्मिथ मुंबई के खिलाफ मिली जीत से खुश तो हैं, लेकिन वह अभी दो क्षेत्रों में अपने खिलाड़ियों से सुधार की उम्मीद कर रहे हैं. स्मिथ का मानना है कि राजस्थान की टीम उम्मीद के मुताबिक गेंदबाजी और फील्डिंग नहीं कर पा रही है.

बेन स्टोक्स के नाबाद 107 रन और संजू सैमसन की नाबाद 54 रन की पारी से रॉयल्स ने मुंबई के खिलाफ 196 रन के लक्ष्य को 10 गेंद शेष रहते हासिल कर दिया था. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 152 रन की साझेदारी की.

स्मिथ ने कहा, ''हम अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से थोड़ा निराश थे. हमने एक और कैच टपकाया. हमारा क्षेत्ररक्षण उतना अच्छा नहीं है जैसा हम चाहते हैं लेकिन उस कैच को टपकाने से आखिर में हमने 45 रन अधिक गंवा दिए.''

उन्होंने कहा, ''हमारे गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में अच्छी भूमिका निभायी और विकेट लिये लेकिन आखिरी ओवरों में कैच छूटने के बाद हार्दिक गेंदबाजों पर हावी हो गया और ऐसा लगने लगा जैसे प्रत्येक गेंद छक्के के लिये जा रही है. इसलिए यह पारी का आदर्श अंत नहीं था.''

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने अब तक खेले गए 12 में से 5 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि 7 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान की टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए ना सिर्फ अपने बाकी दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि केकेआर और किंग्स इलेवन पंजाब की हार पर भी निर्भर रहना होगा.

IPL 2020: शतक के बावजूद खुश नहीं हैं स्टोक्स, इस बात को लेकर जाहिर की निराशा

IPL 2020: संजू सैमसन ने खोला कामयाबी का राज, विरोधी भी हुए मुरीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget