एक्सप्लोरर

IPL 2020: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के लिए राहत की खबर, यूएई रवाना होंगे हरभजन सिंह

यूएई में मुश्किल दौर से गुजर रही टीम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के लिए राहत की बात सामने आ रही है. टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह जल्द ही टीम से जुड़ने यूएई रवाना होने वाले हैं.

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सभी संस्करणों में अपने खेल से बेहतर प्रदर्शन करने वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स इस बार काफी मुश्किल में दिख रही है. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम अभी यूएई में क्वारंटीन में ही है. निजी कारणों से टीम के बेहतरीन खिलाड़ी सुरेश रैना को वापस भारत आना पड़ा है.

इसी के साथ ही हाल में सामने आई खबरों से पता जला है कि चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के 2 खिलाड़ियों समेत 13 लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. वहीं अब चेन्‍नई सुपर किंग्‍स टीम के लिए एक राहत की बात सामने आ रही है.

खबर आ रही है कि स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह यूएई में टीम का हिस्सा हो सकते हैं. दरअसल निजी कारणों के चलते हरभजन सिंह टीम के साथ यूएई रवाना नहीं हो पाए थे. अब टीम की मुश्किल घड़ी में उन्होंने जाने का मन बना लिया है. खबर आ रही है कि हरभजन सिंह मंगलवार को यूएई के लिए रवाना हो सकते हैं.

हालांकि भारत से उड़ान भरने से पहले हरभजन को दो कोरोना टेस्ट कराने होंगे. जिनके निगेटिव आने के बाद ही उन्हें यूएई के लिए रवाना होने दिया जाएगा. इसके बाद यूएई पहुंच कर वह सीधे टीम से नहीं जुड़ पाएंगे.

टीम का हिस्सा होने से पहले उन्हें यूएई में भी कोरोना टेस्ट और 7 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा. जिसके बाद कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद ही वह टीम से जुड़ पाएंगे.

हाल ही में टीम के गेंदबाज दीपक चाहर और बल्‍लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को कोरोना संक्रमित पाया गया था. जिसके बाद से पूरी टीम को आइसोलेशन में रखा गया है. वहीं यूएई पहुंच चुकी IPL की बाकी टीमों का क्वारंटीन समय पूरा होने के बाद उन्होंने नेट पर प्रेक्टिस भी शुरु कर दी है.

इसे भी देखेंः खेल दिवस पर सरकार ने बढ़ाई अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न अवॉर्ड की राशि

IPL 2020: चेन्नई सुपरकिंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ कोरोना से संक्रमित हुए, खुद को किया आइसोलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget