एक्सप्लोरर

IPL: जीत के बाद रोहित शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं, कामयाबी का राज खुद बयां किया

IPL: रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनी है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए ये सीजन ज्यादा मुश्किल भरा नहीं रहा.

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 13 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस की टीम ने रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है और खास बात है कि पांचों बार रोहित शर्मा की अगुवाई में ही टीम विजेता बनने में कामयाब रही है. जीत से बेहद खुश रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम पहली गेंद से मैच में थी और वहां से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

ट्रेंट बोल्ट ने मैच की पहली ही गेंद पर दिल्ली के मार्कस स्टोयनिस को पवेलियन भेज दिया. दिल्ली शुरुआती झटकों से अच्छी तरह उबर नहीं सकी और 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 156 रन ही बना पाई. मुंबई ने रोहित की 68 रनों की पारी के दम पर यह लक्ष्य 18.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

मैच के बाद रोहित ने कहा, "पूरे सीजन जिस तरह से चीजें रहीं उससे मैं काफी खुश हूं. हमने शुरू में कहा था कि हम जीत को एक आदत बनाने चाहते हैं और आप इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकते. हम पहली ही गेंद से आगे थे और हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा."

सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा अहम

अपनी कप्तानी को लेकर रोहित ने कहा, "आपको शांत रहने के लिए सही संतुलन चाहिए होता है. मैं वो कप्तान नहीं हूं जो किसी के पीछे डंडा लेकर भागूं. आप खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देकर ही बेहतर कर सकते हैं. अगर आप हमारी बल्लेबाजी देखेंगे तो हमारे पास केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या हैं, हमने उन्हें पूरे सीजन रोटेट किया. हमारी गेंदबाजी में भी इसी तरह की गहराई है."

इस मैच में रोहित ने टीम में लगातार खेलते आ रहे लेग स्पिनर राहुल चहर को बाहर रख ऑफ स्पिनर जयंत यादव को खेलाया. रोहित ने इस पर कहा, "चहर का बाहर जाना दुर्भाग्यपूर्ण, लेकिन रणनीतिक तौर पर हमें जयंत चाहिए थे. जब आप अपनी अंतिम-11 में बदलाव करते हो तो आप उसे बेहतर ही बनाना चाहते हो. आपको यह करना चाहिए वो भी बिना किसी के आत्मविश्वास को कमजोर करते हुए."

IPL के नए 'सिक्सर किंग' बनकर उभरे ईशान किशन, इनाम में मिले लाखों रुपये

IPL: केएल राहुल के नाम रही ऑरेंज कैप, जानें इनाम में मिले हैं कितने लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget