एक्सप्लोरर

MI Vs KKR: रसेल को सस्ते में निपटाने के लिए मुंबई ने की खास तैयारी, केकेआर का प्लान भी है अलग

MI Vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रसेल सबसे अहम खिलाड़ी हैं. लेकिन मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को रोकने के लिए बेहद ही खास प्लान बनाया है.

MI Vs KKR: बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. मुंबई इंडियंस की नज़रें जहां पहले मैच में सीएसके के खिलाफ मिली हार से उभरने की होंगी, तो वहीं केकेआर अपने सफर का आगाज जीत से करने की कोशिश करेगी. तीसरा खिताब जीतने के इरादे से केकेआर ने इस सीजन में अपने सबसे खतरनाक खिलाड़ी आंद्र रसेल को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करवाने के संकेत दिए हैं. लेकिन मुंबई इंडियंस ने रसेल को रोकने के लिए बेहद ही खास प्लान बनाया है.

मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने रसेल को अपनी जीत में सबसे बड़ी चुनौती बताया है. मुंबई इंडियंस के गेंदबाज बोल्ट ने कहा, "इस समय रसेल टी20 फॉर्मेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं और यहीं चुनौती छुपी हैं. मैं इसलिए यह खेल खेलता हूं. मैं बड़े खिलाड़ियों से चुनौती लेना चाहता हूं और उनके विकेट लेना चाहता हूं. मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं."

डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने पर बोल्ट ने कहा, "यह टी-20 में यह बड़ी चुनौती है. आपको तब गेंदबाजी करनी होती है जब बल्लेबाज सेट हो जाते हैं. डु प्लेसिस उस समय जम चुके थे. जब खिलाड़ी वहां से मार रहा हो तो बचना आसान नहीं रहता. निजी तौर पर मैं अपनी ताकत के ही भरोसे रहता हूं. यार्कर डालने की कोशिश करता हूं."

ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं रसेल

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम पहले ही रसेल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करवाने के संकेत दे चुकी है. रसेल पहले पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते रहे हैं, लेकिन उथ्थपा के जाने के बाद ऊपरी क्रम में एक जगह खाली हुई है जिसकी भरपाई रसेल को मौका देकर की जा सकती है.

रसेल इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं. रसेल ने अब तक 64 आईपीएल मैच खेले हैं और इनमें 186.42 के स्ट्राइक रेट के साथ 1400 रन बनाए हैं. रसेल लीग में 55 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं.

IPL 2020: राजस्थान और चेन्नई की टक्कर में बना छक्कों का नया कीर्तिमान, ये बड़े रिकॉर्ड भी हुए धवस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget