एक्सप्लोरर

IPL 2020: राजस्थान और चेन्नई की टक्कर में बना छक्कों का नया कीर्तिमान, ये बड़े रिकॉर्ड भी हुए धवस्त

IPL 2020: सीएसके और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर में छक्कों की ऐसी बारिश देखने को मिली कि आईपीएल के इतिहास के पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गए.

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर में रनों का अंबार देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए तो जवाब में चेन्नई ने भी 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 200 रन बना दिए. इस मैच में ना सिर्फ छक्कों की बारिश हुई बल्कि आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी भी हो गई.

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच में कुल 33 छक्के लगे जो कि आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगने के रिकॉर्ड की बराबरी है. 2018 में सीएसके और आरसीबी के बीच खेले गए मैच में भी 33 छक्के लगे थे.

सबसे ज्यादा छक्के लगने वाले पांच मैचों की बात करें तो 2018 में ही सीएसके और केकेआर के बीच हुए मैच में 31 छक्के लगे थे. 2018 में ही किंग्स इलेवन पंजाब और केकेआर के मैच में भी 31 छक्के लगे.

2017 में एक मैच के दौरान 31 छक्के देखने को मिले. 2017 में जिस मैच में 31 छक्के लगे थे वह मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायन्स के बीच खेला गया था.

सैमसन ने जड़ी 19 गेंद में फिफ्टी

संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 गेंद में 74 रन का पारी खेली. सैमसन ने इस पारी में अपना अर्धशतक सिर्फ 19 गेंदों में पूरा किया जो कि ना सिर्फ उनके करियर का सबसे तेज अर्धशतक है, बल्कि आईपीएल का भी सबसे तेज अर्धशतक है.

2014 में डेविड मिलर ने सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. मिलर ने भी 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था. 20 गेंद में अर्धशतक जड़ने वाले स्टोइनिस इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. जबकि मैक्सवेल दो बार 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर चुके हैं.

आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन

राजस्थान रॉयल्स ने एंगीडी के आखिरी ओवर में 30 रन बटोरे. आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा आखिरी ओवर है. 2016 में पुणे और मुंबई के बीच टक्कर में डिंडा के आखिरी ओवर से भी 30 रन आए थे. किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए जॉर्डन ने इसी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में 30 रन दिए.

IPL 2020 CSK Vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की हार का कारण बना सिर्फ एक ओवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget