एक्सप्लोरर

IPL 2020 KKR Vs SRH Highlights: कोलकाता का सबसे महंगा दांव चल गया, बुरी तरह से पस्त हुई हैदराबाद

IPL 2020 KKR Vs SRH Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने कमाल की वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों क्षेत्रों में मात दी.

IPL 2020 KKR Vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के आठवें मुकाबले में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना दम दिखाया है. कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद शानदार वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात दी. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए. केकेआर की टीम ने शुभमन गिल के 70 रन की नाबाद पारी की बदौलत महज 18 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. आईपीएल 13 के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस ने अपने गेंदबाजी की दम पर मैच का पासा पलटने में अहम भूमिका निभाई.

केकेआर का सबसे महंगा दांव चला

हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पैट कमिंस ने पिछले मैच की भरपाई अपने पहले ओवर से ही करना शुरू कर दी. कमिंस ने हैदराबाद के बड़े खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो (5) को बोल्ड कर कोलकाता को शुरुआती सफलता दिलाई. बेयरस्टो जिस गेंद पर आउट हुए उससे पहले वाली गेंद पर रिव्यू लेकर बच गए थे, लेकिन अगली ही गेंद कमिंस ने उनके विकेट पर मार दी.

कोलकाता के गेंदबाजों ने हैदराबाद पर बेयरस्टो के जाने के बाद दबाव बना लिया . स्ट्रेटेजिक टाइम आउट तक टीम नौ ओवरों में सिर्फ 59 रन ही बना पाई थी. और ब्रेक के बाद आते ही वरुण च्रकवर्ती ने पहली ही गेंद पर डेविड वार्नर (36 रन, 29 गेंद) को कॉट एंड बोल्ड कर दिया. 10 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर दो विकेट पर 60 रन था.

टीम के अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे और इस मैच में टीम में शामिल किए गए रिद्धिमान साहा ने जिम्मेदारी ली और तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े. दोनों शुरुआत में आराम से खेले, लेकिन रणनीति के तहत आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाने में यह दोनों विफल रहे.

मनीष को आंद्रे रसेल ने 18वें ओवर में अपनी ही गेंद पर कैच कर आउट किया. साहा भी आखिरी ओवर में पवेलियन लौट गए. मनीष ने 38 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाए. साहा ने 31 गेंदों पर 30 रन बनाए.

पिछले मैच में तीन ओवर में ही 49 रन लूटाकर आलोचना का शिकार होने वाले कमिंस ने दिखा दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का नंबर वन गेंदबाज कहा जाता है. कमिंस ने अपने चार ओवर्स में महज 19 रन खर्च किए और सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया.

शुभमन और मोर्गन ने दिलाई जीत

केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कोलकाता का पहला विकेट दूसरे ओवर में ही गिर गया था. सुनील नरेन बल्लेबाजी में फिर असफल रहे. खलील अहमद ने उन्हें वार्नर के हाथों कैच करा दिया. सुनील खाता भी नहीं खोल पाए.

इसके बाद शुभमन गिल (नाबाद 70 रन, 42 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के) और नीतीश राणा ने स्कोरबोर्ड को तेजी से चलाया, लेकिन यह जोड़ी ज्यादा दूर नहीं जा सकी. अपना पहला ओवर लेकर आए टी. नटराजन ने राणा (26 रन, 13 गेंद) को आउट कर दिया.

दिनेश कार्तिक (0) कप्तानी पारी खेलने में विफल रहे. राशिद खान की गुगली उनके पैड पर लगी जिस पर अंपायर ने उंगली उठा दी. कार्तिक ने रिव्यू तो लिया लेकिन वो उनके फेवर में नहीं गया. कार्तिक के जाने के बाद कोलकाता का स्कोर 52 रनों पर तीन विकेट हो गया और मुश्किलें खड़ी होती दिख रही थीं, लेकिन इयोन मोर्गन (नाबाद 42, 29 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) ने गिल का साथ देते हुए 92 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई.

गिल कोलकाता के जहाज को संभाले हुए थे और उन्होंने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक भी पूरा किया. बल्लेबाजों से पहले कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार काम किया. पिछले मैच में पैट कमिंस काफी महंगे साबित हुए थे और उनकी आलोचना भी हुई थी.

मुंबई इंडियंस पोटिंग की वजह से बनी है सबसे कामयाब टीम, रोहित शर्मा ने खोले कई राज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget