एक्सप्लोरर

IPL 2020: BCCI की मुश्किलें बढ़ीं, IPL को टालने के बाद टीमों ने ये बड़ी मांग की

IPL 2020: बुधवार को बीसीसीआई ने विदेशी खिलाड़ियों को 15 अप्रैल तक वीजा देने से इंकार कर दिया था. फ्रेंचाइजी बिना विदेशी खिलाड़ियों के आईपीएल में हिस्सा नहीं लेना चाहती हैं.

IPL 2020: कोरोना वायरस की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन प्रभावित हो गया है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल के नए सीजन को 29 मार्च की बजाए 15 अप्रैल से करवाने का फैसला किया है. हालांकि शनिवार को होने वाली आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में नए सीजन को लेकर कुछ और बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आठ फ्रेंचाइजियां बीसीसीआई के साथ बैठक का इंतजार कर रही हैं ताकि लीग के 13वें संस्करण को लेकर फैसला लिया जा सके. फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा कि ''धीरे-धीरे चीजें हमारे हाथ से जा रही हैं क्योंकि एक-एक कर के सभी राज्य सरकारें यह साफ कर रही हैं कि वह आईपीएल मैच आयोजित नहीं कराएंगी. इसलिए इसे कराने का एक ही तरीका है वो भी बिना दर्शकों के.''

अधिकारी ने कहा, "अब आप सरकार ने कहा दिया है कि वह भीड़ जुटने के डर से आईपीएल मैच आयोजित नहीं कराएंगी. ऐसे ही अगर सभी शहर एक-एक कर के मैचों के आयोजन के लिए मना कर देते हैं तो आप मैचों की मेजबानी कहां करेंगे. ऐसे में बिना दर्शकों के मैच कराने के बजाए कोई तरीका नहीं है. इस तरह की स्थिति में सबसे बुरी बात यह होता है कि आपको पता नहीं होता कि हालात और खराब होंगे या सुधरेंगे."

विदेशी खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा वीजा

अधिकारी ने कहा, "आपको क्या पता कि चीजें 15 अप्रैल के ठीक हो जाएं? क्या पता स्थिति और बुरी होगी? यह गंभीर मुद्दा है और हम कल होने वाली बैठक के बाद ही कुछ बोल सकते हैं." एक और फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने इस बात में हामी भरते हुए कहा कि लीग को स्थागित करना विकल्प नहीं हो सकता क्योंकि बाद में टीमों को फिर आपने विदेशी खिलाड़ियों के बिना खेलना होगा.

इससे पहले बुधवार को भारत सरकार ने विदेशी खिलाड़ियों को 15 अप्रैल तक वीजा देने से इंकार कर दिया था. आईपीएल में हिस्सा लेने वाली फ्रेंचाइजी ने इस फैसले को देखते हुए भी कहा था कि बोर्ड बिना विदेशी खिलाड़ियों के आईपीएल के नए सीजन का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए.

इसके अलावा दिल्ली सरकार के राज्य में आईपीएल के मैच नहीं होने देने के फैसले ने भी बोर्ड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. महाराष्ट्र सरकार भी चाहती है कि राज्य में बिना दर्शकों के ही मैचों का आयोजन करवाया जाए.

Coronavirus: IPL की तारीखों को आगे बढ़ाया गया, 15 अप्रैल से शुरू होगा नया सीजन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget