एक्सप्लोरर

IPL 2020: कोरोना वायरस का असर- धोनी की टीम ने रद्द किया ट्रेनिंग सेशन

IPL 2020: शुक्रवार को बीसीसीआई ने आईपीएल की तारीखों को आगे बढ़ाने का फैसला किया था. इस फैसले के बाद ही सीएसके ने अपने ट्रेनिंग सेशन को रद्द किया.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग की तारीखों के आगे बढ़ने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने बड़ा कदम उठाया है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सीएसके ने अपनी टीम के ट्रेनिंग सेशन को रद्द कर दिया है. शुक्रवार देर रात टीम की ओर से इस बात का एलान किया गया. आईपीएल के 13वें सीजन के लिए सीएसके के ट्रेनिंग सेशन की शुरुआत 2 मार्च से हुई थी.

2 मार्च से ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और अंबाती रायडू जैसे दिग्गज खिलाड़ी चेन्नई में अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे ते. चेन्नई सुपर किंग्स ने कहा, ''कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 14 मार्च से टीम का ट्रेनिंग सेशनल रद्द किया जाता है.''

तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम के साथ महेंद्र सिंह धोनी करीब 8 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं. धोनी को मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए देखने के लिए भी हर दिन उनके फैंस मैदान पर पहुंच रहे थे. धोनी लगातार सोशल मीडिया पर भी अपने प्रैक्टिस के वीडियो शेयर कर रहे थे. धोनी के नेट प्रैक्टिस में लगातार पांच छक्के लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ.

धोनी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स में मुरली विजय, हरभजन सिंह जैसे टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी भी हैं. पिछले साल हुई नीलामी में चेन्नई की टीम ने पीयूष चावला, करण शर्मा और के एम आसिफ पर दांव लगाया है.

आईपीएल की ताारीखों को आगे बढ़ाया गया

कोरोना वायरस के खतरे की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की तारीखों को 29 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया है. शनिवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग होनी है जिसमें इस सीजन के नए शेड्यूल और मैचों को बंद दरवाजे में करवाने संबंधी जानकारी सामने आ सकती है.

भारत में क्रिकेट के साथ-साथ किन खेलों पर पड़ा कोरोना वायरस का असर, एक क्लिक में जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget