एक्सप्लोरर

IPL 2020: 19 सितंबर से शुरू हो सकता है आईपीएल, फाइनल आठ नवंबर को- सूत्र

बीसीसीआई के सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया कि ज्यादा संभावना है कि आईपीएल 19 सितंबर को शुरू होगा और फाइनल आठ नवंबर को खेला जाएगा.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो सकता है और इसका फाइनल आठ नवंबर को खेला जाएगा. बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों ने गुरुवार को न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी.

आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होगी जिसमें इसे अंतिम रूप देने के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी. पता चला है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी योजना से फ्रेंचाइजी को अवगत करा दिया है.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पूरी संभावना है कि आईपीएल 19 सितंबर (शनिवार) को शुरू होगा और फाइनल आठ नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा. इस तरह से यह 51 दिन तक चलेगा और यह फ्रेंचाइजी और प्रसारकों के अलावा अन्य हितधारकों के अनुकूल होगा. ’’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अक्टूबर नवंबर में होने वाली टी20 विश्व कप को स्थगित करने के फैसले के बाद आईपीएल का आयोजन संभव हो गया है.

ऐसी अटकल लगायी जा रही थी आईपीएल 26 सितंबर से शुरू होगा लेकिन बीसीसीआई इसे एक सप्ताह पहले शुरू करना चाहता है ताकि भारतीय टीम के आस्ट्रेलियाई दौरे पर असर नहीं पड़े.

अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया सरकार के नियमों के अनुसार वहां पहुंचने पर 14 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा. इसमें देरी से परेशानी हो सकती है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस 51 दिन के कार्यक्रम की अच्छी बात यह होगी कि इसमें एक दिन में दो मैचों का आयोजन कम होगा. सात सप्ताह तक टूर्नामेंट चलने से हम पांच दिन दो मैचों के आयोजन के मूल कार्यक्रम पर टिके रह सकते हैं. ’’

प्रत्येक टीम को अभ्यास के लिये एक महीने के समय की जरूरत पड़ेगी और ऐसे में फ्रेंचाइजी 20 अगस्त तक आयोजन स्थलों पर पहुंच जाएंगी. इससे उन्हें तैयारी के लिये चार सप्ताह का समय मिल जाएगा.

IPL से पहले ही मैदान पर उतर सकते हैं इंडियन क्रिकेटर्स, दक्षिण अफ्रीका के साथ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget